Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज़म ख़ान ने ओवैसी की यूपी में रैलियों पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर क्या बोले?-इंटरव्यू

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: आज़म ख़ान ने ओवैसी की यूपी में रैलियों पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर क्या बोले?-इंटरव्यू। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | राजनीति - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: आज़म ख़ान ने ओवैसी की यूपी में रैलियों पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर क्या बोले?-इंटरव्यू।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी आज़म ख़ान ने ओवैसी की यूपी में रैलियों पर उठाए सवाल, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर क्या बोले? इमेज कैप्शन, आज़म ख़ान उत्तर प्रदेश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं. ....में Author, प्रेरणा पदनाम, बीबीसी संवाददाता प्रकाशित 9 घंटे पहले पढ़ने का समय: 8 मिनट लोड हो रहा है लोड हो रहा है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने जेल से छूटने के बाद बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को दिए एक इंटरव्यू में असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव, राम मंदिर, कांग्रेस, जौहर यूनिवर्सिटी और अपने क़ानूनी मामलों सहित कई मुद्दों पर बात की.

ओवैसी और समाजवादी पार्टी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर आज़म ख़ान ने कहा कि ओवैसी राज्य में बीजेपी को फ़ायदा पहुंचाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, "यही समझ में नहीं आ रहा है कि वो बीजेपी से लड़ रहे हैं या समाजवादी पार्टी से लड़ रहे हैं. अगर समाजवादी का नुक़सान होगा तो फ़ायदा ज़ाहिर है बीजेपी का होगा."

आज़म ख़ान ने असदुद्दीन ओवैसी की उत्तर प्रदेश में रैलियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वह बीजेपी से लड़ रहे हैं या समाजवादी पार्टी से.

उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को नुक़सान होगा तो इसका फ़ायदा बीजेपी को ही मिलेगा. आज़म ने ओवैसी की हमदर्दी पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने कहा कि जब ओवैसी उनके घर के सामने से गुज़र रहे थे, तब मिलने क्यों नहीं आए या उनकी पत्नी को फ़ोन क्यों नहीं किया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा था कि 'अब चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब होगा.'

आज़म ख़ान ग़ाज़ियाबाद की डासना जेल में बंद थे. इससे एक दिन पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उन्हें अंतरिम ज़मानत दी थी.

हालांकि, आज़म ख़ान की रिहाई के कुछ घंटे बाद ही इस आदेश पर रोक लगाने के लिए ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और तत्काल सुनवाई की मांग की. लेकिन अदालत ने यह मांग स्वीकार नहीं की.

आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म दो पैन कार्ड रखने के मामले में पहले जेल में थे.

इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 29 अक्तूबर को उन्हें ज़मानत दी थी. 31 अक्तूबर को जैसे ही आज़म ख़ान जेल से बाहर आए, ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया.

ईडी की यह कार्रवाई मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई. इस मामले में आरोप है कि किसानों की कृषि भूमि पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी ने ज़बरन क़ब्ज़ा किया था.

बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़

अखिलेश यादव के जेल में मिलने जाने के सवाल पर आज़म ख़ान ने कहा कि उनके जेल में मिलने आने से काफ़ी परेशानी होती है.

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: अखिलेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 38 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद, वह अब तक इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Akhilesh Yadav)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.