Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का मेनिफ़ेस्टो 'पीडीए का प्रणपत्र', आज़म ख़ान बोले- 'अखिलेश बार-बार बनेंगे सीएम'।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी लाइव , अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का मेनिफ़ेस्टो 'पीडीए का प्रणपत्र', आज़म ख़ान बोले- 'अखिलेश बार-बार बनेंगे सीएम' आज़म ख़ान ने अखिलेश यादव को लेकर कहा, "वो बार-बार मुख्यमंत्री बनेंगे और शायद इससे भी आगे जाएंगे. वो सिर्फ़ यहीं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि बहुत आगे जाएंगे."
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी का घोषणापत्र 'पीडीए का प्रणपत्र' जारी किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिन 'अच्छे दिनों' का वादा किया था, वे कभी नहीं आए, लेकिन अब 'बुरे दिन' जाने वाले हैं.
घोषणापत्र जारी करने का यह कार्यक्रम संविधान दिवस के मौके पर आयोजित किया गया.
घोषणापत्र में समाजवादी पार्टी ने पांच रुपये प्रति प्लेट की दर से समाजवादी कैंटीन खोलने और बुज़ुर्ग महिलाओं को सालाना 40 हज़ार रुपये पेंशन देने का वादा किया है.
अखिलेश यादव ने कहा, "हम आज अपना घोषणापत्र जारी कर रहे हैं, क्योंकि 'अच्छे दिन' तो कभी आए नहीं, लेकिन अब 'बुरे दिन' जाने वाले हैं. उन्हें पता है कि उनकी सरकार जाने वाली है, इसलिए उनकी भाषा बदल गई है."
पीडीए का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक है. घोषणापत्र में दलितों के लिए आरक्षण और युवाओं के लिए रोज़गार के बेहतर अवसर देने का वादा किया गया है.
इसमें भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने का वादा भी किया गया है.
घोषणापत्र में कहा गया है, ''जहां पेपर लीक न हों और अधिकारियों और मंत्रियों को उनकी ज़िम्मेदारी के लिए जवाबदेह ठहराया जाए.''
बड़े शहरों में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाने की बात भी कही गई है.
अखिलेश यादव ने कहा, "समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के युवक-युवतियों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए काम करेगी. इसके लिए सभी को अच्छी शिक्षा पाने के समान अवसर दिए जाएंगे."
पार्टी ने दलितों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों, मुसलमानों, महिलाओं और बच्चों के ख़िलाफ़ गंभीर अपराधों के मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का वादा किया है.
अखिलेश यादव ने जारी घोषणापत्र में युवाओं को पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने और दूसरे क्षेत्रों में दो से तीन करोड़ रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने का वादा किया है.
बेरोज़गार ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी मिलने तक हर महीने पांच हज़ार रुपये भत्ता देने की बात भी कही गई है.
पार्टी ने सरकारी भर्तियों के लिए सालाना कैलेंडर जारी करने और तय समय में परीक्षाएं कराने का वादा किया है.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: अखिलेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 38 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद, वह अब तक इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Akhilesh Yadav)
तस्वीर: Prateek Dubey, Wikimedia Commons, CC BY 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.