Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: UP Elections 2027: सपा का घोषणापत्र जारी, अखिलेश यादव ने किए कई बड़े ऐलान, जानिए क्या?।
अखिलेश यादव ने कहा, अल्पसंख्यकों के जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा की जाएगी। उनके खिलाफ हेट क्राइम को पूरी तरह से रोका जाएगा।
अखिलेश ने कहा, हमारी पार्टी ने यश भारती सम्मान को अधिक राशि के साथ फिर से शुरू करने का भी वादा किया है।
समाजवादी पार्टी ने कलाकारों, अभिनेताओं, रंगकर्मियों, गायकों, चित्रकारों, खिलाड़ियों, शिल्पकारों, कारीगरों, शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों, डॉक्टरों, सीए, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और पत्रकारों समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों के सम्मान और सुविधाओं के लिए योजनाएं बनाने की बात कही है।
समाजवादी पार्टी ने प्रदूषण से प्रभावित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की बात कही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि एआई का इस्तेमाल लोगों की जिंदगी को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही एआई के कारण रोजगार और जीवनशैली पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को कम करने की कोशिश होगी।
समाजवादी पार्टी ने सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास और गांवों तक बिजली, पानी, सीवर, सड़क, वाईफाई, सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प लिया।
अखिलेश यादव ने कहा, आज संविधान-विरोधी ताकतें सक्रिय हैं। हम बाबा साहेब को नमन करते हैं, जिन्होंने हमें संविधान दिया।
अखिलेश यादव ने कहा, हम संविधान-विरोधी लोगों को चेतावनी देते हैं कि हम PDA वाले एक साथ आ गए हैं और संविधान-विरोधी लोगों से सीधे मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, आधी आबादी के लिए अलग से मेनीफेस्टो लाएंगे। संविधान बदलने की कोई साजिश कामयाब नही होने देंगे। हमारा देश संविधान से चलेगा, मन विधान से नही चलेगा।
लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा, हमने जो भी घोषणा पत्र बनाया, उसे लागू किया। अच्छे दिन तो आए नहीं, बुरे दिन अब जा रहे हैं।
पीडीए के घोषणा पत्र के रिलीज़ पर बोले आजम खान- आधा अधूरा आदमी आपके सामने खड़ा है। अगर आम आदमी होता तो मुझे,बेटे और पत्नी को मर जाना चाहिए था। लेकिन हम कुछ करके मरेंगे। 50 साल से समाजवादी पार्टी के साथ हूं।
सपा के घोषणा पत्र लॉन्च में बोले आजम खान, ‘इन्होंने हमें तिल-तिल कर मारा’, मुझपर मुर्गी चोरी का इल्जाम लगाया।
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: अखिलेश यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 38 वर्ष की आयु में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद, वह अब तक इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Akhilesh Yadav)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.