Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: उत्तर प्रदेश: इक़रा हसन और इमरान मसूद के बीच बयानबाज़ी, सपा-कांग्रेस में गठबंधन पर बात कहां तक पहुंची?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन एडिटर्स पिक करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी उत्तर प्रदेश: इक़रा हसन और इमरान मसूद के बीच बयानबाज़ी, सपा-कांग्रेस में गठबंधन पर बात कहां तक पहुंची? इमेज स्रोत, ANI
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने बाक़ी हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट साझेदारी को लेकर खींचतान तीखी बयानबाज़ी में तब्दील हो गई है.
पश्चिम यूपी में इक़रा हसन समाजवादी पार्टी से और इमरान मसूद कांग्रेस से सांसद हैं. गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता में दोनों ही अपनी अपनी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं.
दोनों दलों के बीच तीन दिनों तक चली वार्ता के बाद भी सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति साफ़ नहीं है. लेकिन इस बीच इमरान मसूद और इक़रा हसन के बीच ज़ुबानी जंग बढ़ गई है.
बयानबाज़ी तब शुरू हुई जब पहले दिन की वार्ता के बाद मंगलवार शाम को समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के लिए 26 सीटें देने की बात की. इसके बाद पार्टी ने अपने पांच उम्मीदवारों की सीटें भी घोषित कर दीं, जिनमें दो सीटें सहारनपुर संसदीय क्षेत्र से थीं जहां से इमरान मसूद सांसद हैं.
सपा की ओर सीटें घोषित किए जाने के बाद इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा "हम भिखारी नहीं हैं, जो अखिलेश जी की ख़ैरात का इंतज़ार कर रहे हैं. मैं समझ नहीं पा रहा हूँ कि आप कांग्रेस को भिखारी कैसे मान सकते हैं. हमने आपसे सीटें नहीं मांगी थीं और आपने खुद ही सीटों का एलान कर दिया."
इक़रा हसन ने इस शब्दावली के इस्तेमाल पर 'आपत्ति' जताई और साथ ही ये भी कहा कि ज़मीनी हक़ीक़त के आधार पर गठबंधन तय होता है.
इस बीच इमरान मसूद ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के साथ गठबंधन के संकेत दिया जिससे मामला और तूल पकड़ गया. हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि 'ऐसी कोई बात नहीं है.'
इमरान मसूद ने कहा , "हमने सभी को साथ में आने को कहा है जो धर्मनिरपेक्ष लोग हैं. मगर बहनजी (मायावती) निकलें तो...वे निकलती नहीं हैं."
उन्होंने आगे सपा-कांग्रेस गठबंधन में खींचतान और उम्मीदवारों की घोषणा पर कहा, "गठबंधन होगा तो सम्मान के साथ होगा... हम किसी दबाव में न थे, न हैं और न ही होंगे. जहां राहुल गांधी खड़े होंगे भाजपा को हराने की लड़ाई वहां से शुरू होगी. हम पूरे देश में बीजेपी से लड़ रहे हैं."
बीबीसी हिन्दी के संपादक आपके लिए लेकर आए हैं स्पेशल स्टोरीज़
सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, राजीव राय और इक़रा हसन की कमेटी बनाई है, जबकि कांग्रेस की कमेटी में राजेंद्र पाल गौतम, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, इमरान मसूद और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं.
तय हुआ था कि इन कमेटियों के बीच बातचीत के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे दोनों दल अपने-अपने नेतृत्व को सौंपेंगे.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: उत्तर प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक राज्य है। 241 मिलियन से अधिक निवासियों के साथ, यह भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। (स्रोत: विकिपीडिया — Uttar Pradesh)
तस्वीर: Adrikshit, Wikimedia Commons, CC0

Comments
Add a Comment:
No comments available.