IPL 2022: लखनऊ फ्रेंचाइजी ने जारी किया टीम का लोगो

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेगा नीलामी 2022 से कुछ हफ्ते पहले, लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लोगो का अनावरण किया है.

  • 848
  • 0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मेगा नीलामी 2022 से कुछ हफ्ते पहले, लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लोगो का अनावरण किया है. RPSG समूह के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने सोमवार को लोगो का अनावरण करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और प्रशंसक डिजाइन और अवधारणा पर अच्छी प्रतिक्रिया देते दिखे. 


Also Read : 1 Feb Rashifal 2022: सिंह और कुंभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही पड़ सकती है भारी


फ्रेंचाइजी के लोगो में टीम का नाम, लखनऊ सुपरजायंट्स, पंखों के बीच रखे बल्ले और गेंद के साथ शामिल है. बल्ले और गेंद को भारतीय तिरंगे के रंगों से प्रेरित पंख दिए गए हैं. अपनाएं गए लोगों के डिज़ाइन के बारे में बताते हुए फ्रेंचाइजी ने कहा कि डिज़ाइन भारतीय पौराणिक कथाओं से अत्यधिक प्रेरित है. जोड़ा गया पंख गरुड़ नामक पौराणिक पक्षी को दर्शाता है, जो एक तेज उड़ान भरने की शक्ति रखता है.


Also Read : RRR ने फिल्म रिलीज के लिए किया दो तारीखों पर कब्जा


फ्रेंचाइजी ने आगे बताया कि "लखनऊ सुपर जायंट्स, भारत का सबसे नया आईएफ, टीम की ब्रांड पहचान प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेती है.पौराणिक पक्षी गरुड़- जो एक रक्षक है और तेजी से आगे बढ़ने की शक्ति के साथ विराजमान है, ने हमें टीम के पंखों वाला प्रतीक बनाने के लिए प्रेरित किया है. गरुड़ हर भारतीय संस्कृति और उप-संस्कृति में सर्वव्यापी है."


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT