Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला फिर से संभव, बन रहे हैं ये समीकरण

नई दिल्ली, November 25, 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला फिर से संभव, बन रहे हैं ये समीकरण। भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की ए टीमों ने एशिया कप…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला फिर से संभव, बन रहे हैं ये समीकरण।

भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की ए टीमों ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। भारत ने जहां अपने आखिरी लीग मैच में यूएई को बुरी तरह से धोकर रख दिया, वहीं पाकिस्तान ने भी नेपाल को हरा दिया। अब अगर सेमीफाइनल की की लाइनअप की बात करें तो भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा, वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें ​भिड़ती हुई नजर आएंगी।

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका की टीम से होगा। ये मैच 26 नवंबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा। जो दोहा में होगा। वहीं दूसरी ओर दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। ये मैच भी दोहा में ही है। इस मैचों को जीतने वाली टीमें फाइनल में चली जाएगी, वहीं हारने वाली टीमों का सफर यहीं पर समाप्त हो जाएगा।

अब अगर भारत और पाकिस्तान के बीच के महामुकाबले की बात की जाए तो इसकी संभावना फिर से बन रही है। अगर भारत ने श्रीलंका और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया तो दोनों टीमें फाइनल में चली जाएंगी। इसके बाद दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। जो 29 नवंबर यानी रविवार को दोहा के इसी स्टेडियम पर खेला जाएगा। अब देखना है कि रविवार को सुपर संडे होता है या फिर कोई और टीमें आमने सामने आती हैं। अगर ऐसा हुआ तो भारत के पास एक बार फिर से खिताब जीतने का मौका तो जरूर रहेगा।

IPL ऑक्शन के लिए बेन स्टोक्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, 11 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी दिखाई दिलचस्पी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, जानें भारतीय और पाकिस्तानी टीम की किससे होगी भिड़ंत

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Albarubescens, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement