Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत और श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल खेला…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | नई दिल्ली | खेल - 26 November 2026

नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज भारत और श्रीलंका के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मैच दोहा में होगा, जहां इससे पहले के भी मैच हुए हैं। मैच को लाइव देखने की बात करें तो इस टूर्नामेंट के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच को देखना चाहते हैं तो सोनी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। साथ ही अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो सोनी लिव एप पर जाकर देख सकते हैं। टेबलेट और लैपटॉप पर भी आप सोनी लिव पर ही मुकाबला लाइव देख सकते हैं।

इसके बाद अगर इस मैच के शुरू होने के वक्त की बात की जाए तो भारतीय समय अनुसार मुकाबला दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे मैच का टॉस होगा। अगर पूरे 50 ओवर का मैच चला तो करीब 11 बजे तक चल सकता है। श्रीलंका की टीम भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां तक पहुंची है, इसलिए भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है। दूसरे सेमीफाइनल में 27 नवंबर यानी शुक्रवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें आपस में भिड़ेंगी। इस मैचों में जो टीम जीतेगी, वो फाइनल में जाएगी और इसके बाद 29 नवंबर यानी रविवार को खिताब मैच खेला जाएगा। अभी तक तो भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, बाकी आज के मैच पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

भारत की ए टीम का पूरा स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियन, प्रिंस यादव, विप्रज निगम।

श्रीलंका की ए टीम का स्क्वाड: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेट कीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन, चमिका हीनातिगाला।

टीम इंडिया का कैसा है क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में रिकॉर्ड, पिछली बार सिर्फ तीन दिनों में हो गया था मैच खत्म

'तुलना न करें, उसे बस खेलने दें', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर आया सौरव गांगुली का बड़ा बयान

स्रोत: Instafeed Desk।

पृष्ठभूमि: एशिया कप राइजिंग स्टार्स पुरुषों का सीमित ओवरों का क्रिकेट टूर्नामेंट है। एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा 2013 में एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के रूप में बनाया गया, इसका उद्देश्य एशिया के प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों को विकसित करना है। (स्रोत: विकिपीडिया — Asia Cup Rising Stars)

Instafeed ग्राफिक

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement