Story Content
नई दिल्ली, 26 नवंबर 2026: IND vs NZ 2nd Test: जडेजा की एंट्री, सिराज के लिए गंभीर को छोड़नी पड़ेगी जिद! ऐसी होगी क्राइस्टचर्च टेस्ट में टीम इंडिया कीप्लेइंग 11।
टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग 11 को लेकर है. क्या रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को मौका मिलेगा? पहले टेस्ट में दोनों को बाहर बैठना पड़ा था. हालांकि दोनों ही खिलाड़ी मैच विनर हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट के संकेतों से फिलहाल प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव की संभावना कम दिख रही है.
पहले टेस्ट में भारत के चारों विशेषज्ञ गेंदबाजों ने 40 से ज्यादा ओवर फेंके थे. बल्लेबाजों ने भी काफी समय क्रीज पर बिताया था. इसी वजह से टीम ने मंगलवार (24 नवंबर) को वेलिंगटन से क्राइस्टचर्च पहुंचने के बाद बुधवार को अभ्यास के बजाय आराम करने का फैसला किया.
पिच पर घास, गेंदबाजों को मिल सकती है मदद हेगले ओवल की पिच पर वेलिंगटन के मुकाबले गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है. ग्राउंड स्टाफ के मुताबिक पिच पर करीब 12 मिलीमीटर घास छोड़ी जा सकती है. शुरुआती दो दिन तेज धूप रहने का अनुमान है, जिससे घास सूख सकती है. न्यूजीलैंड की टीम ने बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया. यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st Test Day 5 Highlights: ड्रॉ पर छूटा वेलिंगटन टेस्ट, मिचेल-फिलिप्स का डिफेंस भेद नहीं सकी टीम इंडिया, हाथ से फिसली जीत
भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह एक बार फिर गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे. वहीं तेज गेंदबाज की भूमिका के लिए गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच मुकाबला हो सकता है. गुरनूर को मौका मिलता है या प्रसिद्ध पर भरोसा कायम रहता है, यह देखना दिलचस्प होगा. वहीं मोहम्मद सिराज को क्या इस टेस्ट में मौका मिलेगा या नहीं, यह एक बार फिर देखने वाली बात होग.
राहुल-जायसवाल पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बल्लेबाजी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. राहुल ने वेलिंगटन टेस्ट में शानदार शतक लगाया था. अब उनसे क्राइस्टचर्च में भी उसी संयम और जिम्मेदारी के साथ खेलने की उम्मीद है. शुभमन गिल, ऋषभ पंत और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाजों पर भी नजर रहेगी.
दूसरी ओर न्यूजीलैंड को एक और झटका लगा है. बैकअप तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है. फिशर ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट खेला है.
न्यूजीलैंड के सामने अपने तेज गेंदबाजों को रोटेट करने की चुनौती भी होगी, क्योंकि टीम को आठ सप्ताह में छह टेस्ट खेलने हैं. कप्तान टॉम लैथम भी बल्ले से वापसी करना चाहेंगे. वेलिंगटन टेस्ट की दोनों पारियों में वह जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही ओवर में आउट हो गए थे.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा , गुरनूर बरार/मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: भारत की पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करती है। यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा शासित है और टेस्ट, एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20ई) स्थिति के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का पूर्ण सदस्य देश है। (स्रोत: विकिपीडिया — India national cricket team)
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.