Story Content
नई दिल्ली, 27 नवंबर 2026: IND vs NZ 2nd Test day 1 Live Score: कीवी कप्तान टॉम लैथम ने जमा दी फिफ्टी, दूसरे विकेट की तलाश में भारतीय टीम।
इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज को फिर मौका नहीं मिला. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बरार खेल रहे हैं. बरार का यह पहला टेस्ट मैच है. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोर कार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार इस पेज को अपडेट कर रहे हैं.
पहली पारी में ऐसी रही कीवी टीम की बैटिंग न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहली पारी में दमदार शुरुआत की. कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की पार्टनरशिप की. अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे गुरनूर बरार ने खतरनाक दिख रहे कॉन्वे को 31 रनों के निजी पर आउट कर पवेलियन भेजा. ये विकेट पहले दिन लंच से पहले आखिरी गेंद पर गिरा.
लंच के टॉम लैथम ने अपनी फिफ्टी पूरी की. लैथम ने 128 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल रहे. लैथम का विकेट आकाश दीप ने लिया. फिर अंशुल कम्बोज ने हेनरी निकोल्स (16 रन) को आउट कर भारत को तीसरी कामयाबी दिलाई. 110 के स्कोर पर ही न्यूजीलैंड का एक और विकेट गिरा, जब आकाश दीप के बिछाए जाल मेंं रचिन रवींद्र (0 रन) फंस गए.
विकेट पतन: 1-77 (डेवोन कॉन्वे, 25.6 ओवर), 2-110 (टॉम लैथम, 41.3 ओवर), 3-110 (हेनरी निकोल्स, 42.1 ओवर), 4-110 (रचिन रवींद्र, 43.6 ओवर)
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.
भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार.
न्यूजीलैंड का हालिया रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतर रहा है. उसने भारत के खिलाफ पिछले 9 टेस्ट मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है. क्राइस्टचर्च के मैदान पर टेस्ट मैचों की औसत पारी का स्कोर पहली पारी में 291, दूसरी पारी में 343, तीसरी पारी में 272 और चौथी पारी में 248 रन रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टेस्ट खेला है और उसे 2020 में हार का सामना करना पड़ा था.
भारत न्यूजीलैंड दोनों टीमों का हेड टू हेड न्यूजीलैंड और भारत के के बीच अब तक क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 66 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने ने 22 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की. जबकि न्यूजीलैंड ने 16 मुकाबले अपने नाम किए. 28 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे.
भारत बनाम न्यूजीलैंड (h2h) कुल टेस्ट मैच: 66 भारत ने जीते: 22 न्यूजीलैंड ने जीते: 16 ड्रॉ रहे: 28
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, विल यंग, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी.
भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी और गुरनूर बरार.
स्रोत: Instafeed Desk।
पृष्ठभूमि: थॉमस विलियम मैक्सवेल लैथम न्यूजीलैंड क्रिकेट के बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं, जिन्होंने 2012 से राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। जून 2026 तक, न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैचों में, वह पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, और एक सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। (स्रोत: विकिपीडिया — Tom Latham (cricketer))
Instafeed ग्राफिक

Comments
Add a Comment:
No comments available.