Story Content
New Delhi, November 8, 2026: चांदी 1.85 लाख के पार, दिवाली पर सोना खरीदने वालों की भी मौज.
The source note says: दीवाली पर सोना खरीदने वालों की भी मौज Source : ABPLIVE दीवाली के मौके पर सोने और चांदी के बाजार में काफी तेजी देखने को मिली है. देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 के दौरान सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव 500 रुपए से ज्यादा चढ़ गए. बड़ी बात यह है कि इस दौरान चांदी की कीमत एक बार फिर 1.85 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोने का भाव भी 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर रहा है.
The source note says: रविवार होने के कारण विदेशी वायदा बाजार बंद हैं, लेकिन दीवाली के अवसर पर भारत में मुहूर्त ट्रेडिंग हुई. इस दौरान सोने और चांदी में काफी खरीदारी देखने को मिली. बाजार के जानकारों के मुताबिक, दोनों धातुओं की कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे हैं, इसलिए निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई हैं. इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म होने की संभावना को भी कीमतों में तेजी की एक वजह माना जा रहा है.
The source note says: मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान MCX पर सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सोना 533 रुपए बढ़कर 1,42,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. इससे पहले शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 1,42,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
The source note says: आज कारोबार की शुरुआत सोने ने 1,42,163 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर की थी. दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर यह 426 रुपए की बढ़त के साथ 1,42,593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
The source note says: दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान चांदी की कीमत में भी तेजी रही. MCX पर कारोबार के दौरान चांदी 552 रुपए प्रति किलो चढ़कर 1,85,339 रुपये के स्तर पर पहुंच गई. वहीं, दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर यह 248 रुपए की बढ़त के साथ 1,85,035 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.
The source note says: चांदी का भाव रविवार को 1,85,060 रुपए प्रति किलो पर खुला था. कारोबार के दौरान यह 1,84,800 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर तक भी पहुंची. इससे पहले शुक्रवार को चांदी का वायदा भाव 1,84,787 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था.
The source note says: बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. दोनों धातुओं की कीमतें अपने ऊंचे स्तर से नीचे होने के कारण निवेशकों की नजर इन पर बनी हुई है. हालांकि, आगे कीमतों की दिशा बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय हालात पर निर्भर करेगी.
The source note says: अगले हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानें 9 से 15 नवंबर के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
The source note says: अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. फाइनेंस के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ है. अरिजीता पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.