Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Rafale Deal : भारत के आसमान में दहारेगा राफेल की फ़ौज!

भारतीय रक्षा अधिग्रहण परिषद की मंजूरी से भारतीय वायुसेना में शामिल होगा 114 राफेल |

Advertisement
Image Credit: Air Force Technology
Instafeed.org

By Sushant Kumar | Faridabad, Haryana | खबरें - 17 February 2026

भारतीय  रक्षा अधिग्रहण परिषद ने फ़्रांस से 114 राफेल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है| इस प्रस्ताव के अनुसार भारत फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा, जिसमें 90 राफेल का निर्माण भारत में किया जाना है, वही बाकि 24 विमान का आयात फ्रांस से किया जाएगा, जो कि पूर्णरूप से ready to use होगा| इसकी कुल लागत  ३.25 लाख करोड़ है|  


साल 2026 भारत-फ्रांस के रक्षा समझौता के लिए एक ऐतिहासिक साल  माना जा रहा है|  फ्रांस के राष्ट्रपति दो  दिनों की आधिकारिक भारत यात्रा पर आए हुए है|  राष्ट्रपति मेक्रोन के इस दौरे से भारत और फ्रांस के बीच दो महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुआ|  पहला भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (BEL) ने फ्रांस की कंपनी सफरान एंड डिफेंस (SED) के साथ HAMMER हथियार प्रणाली पर काम करने के लिए एक जॉइंट वेंचर का समझौता किया है, वहीं दूसरा 114 राफेल खरीदने से जुड़ा है| 

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने राष्ट्रपति मेक्रोन के आने से कुछ दिन पहले ही राफेल खरीदने के प्रपोजल को मंजूरी दे दी। 114 जेट में से 90 देश में ही बनाए जाएंगे, जिनमें कम से कम 50% स्वदेशी चीज़ें होंगी। यह डिफेंस सेक्टर में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की भारत की कोशिशों में एक बड़ा कदम है।



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.