Story Content
नई दिल्ली, November 7, 2026: Diwali Muhurt Trading: कल दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानिए कबतक खुला रहेगा बाजार।
दिवाली के मौके पर शेयर खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से हिंदू कैलेंडर के अनुसार नववर्ष की शुरुआत भी होती है. ट्रेडिंग मुहूर्त सिर्फ दिवाली के मौके पर ही साल में एक बार होता है. हर बार की तरह ही इस बार भी ट्रेडिंग मुहूर्त एक घंटे के लिए होगा. बीएसई और एनएसई ने ट्रेडिंग मुहूर्त के समय की जानकारी दी है. आइए जानते हैं कितने से कितने बजे के बीच ट्रेडिंग मूहूर्त चलेगा.
सिर्फ 1 घंटे के लिए खुलेगा बाजार रविवार को शेयर बाजार बंद ही रहता है, लेकिन इस बार रविवार को दिवाली होने के कारण ट्रेडिंग मुहूर्त के लिए शेयर बाजार खुला रहेगा. यह बाजार सिर्फ एक घंटे के लिए खुलेगा यानी 8 नवंबर को दोपहर बाद 2.20 से 3.30 बजे के बीच ट्रेडिंग मूहुर्त होगा और इसी समय के अंतराल तक शेयर बाजार खुला रहेगा.
7वें दिन शेयर बाजारों में शानदार तेजी दिवाली से पहले ही शेयर बाजार में इन दिनों गजब की रैली देखने को मिली है. 6 नवंबर को लगातार सातवें दिन भारतीय शेयर बाजारों में तेजी रही. निफ्टी 2.01 फीसदी यानी 493.75 अंक चढ़कर 25,030 पर बंद हुआ और सेंसेक्स 2.17 फीसदी यानी 1,718 अंक के उछाल के साथ 81,028 पर बंद हुआ.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.