Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

एक झटके में 3100 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में 3800 रुपये से ज्यादा की तेजी- चेक करें आज की ताजा क

नई दिल्ली, November 24, 2026: एक झटके में 3100 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में 3800 रुपये से ज्यादा की तेजी- चेक करें आज की ताजा क। सोमवार को सुबह लगभग 10:50 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: एक झटके में 3100 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में 3800 रुपये से ज्यादा की तेजी- चेक करें आज की ताजा क।

सोमवार को सुबह लगभग 10:50 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 3041 रुपये (2.50 प्रतिशत) की तेज बढ़त के साथ 1,24,819 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 2665 रुपये की तेजी के साथ 1,24,443 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,21,778 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,24,894 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,23,806 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 3116 रुपये तक चढ़ चुकी हैं।

इसी तरह, आज 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत भी 3595 रुपये (2.43 प्रतिशत) की शानदार तेजी के साथ 1,51,408 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 1240 रुपये की तेजी के साथ 1,49,053 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,47,813 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 1,51,669 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,49,053 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 3856 रुपये तक चढ़ चुका है।

बताते चलें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार 9वें दिन गिरावट दर्ज की गई थी। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5200 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुआ था। इसके अलावा, चांदी भी 4000 रुपये गिरकर 1.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

SpiceJet की वित्तीय और सुरक्षा जांच की मांग, पायलट संघ ने केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू को लिखी चिट्ठी

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement