Story Content
New Delhi, November 6, 2026: Gold Silver crash: रिकॉर्ड हाई से गोल्ड ₹32 हजार और चांदी ₹1.92 लाख टूटी, पिछले धनतेरस से इस साल कितना फर्क आया?.
The source note says: फोकस विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें Hindi News business commodity Gold Silver crash: रिकॉर्ड हाई से गोल्ड ₹32 हजार और चांदी ₹1.92 लाख टूटी, पिछले धनतेरस से इस साल कितना फर्क आया? By Shradha Tulsyan Edited By: Shradha Tulsyan Published: Fri, 06 Nov 2026 11:20 AM (IST) Dhanteras 2026 Gold Silver Price: धनतेरस 2026 पर सोना-चांदी पिछले साल के मुकाबले महंगे मिल रहे हैं, हालांकि ये अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं।
The source note says: बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Dhanteras 2026 Gold Silver Price: आज 6 नवंबर को देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, इस बार कीमती धातुओं की कीमतों में पिछले कुछ महीनों के दौरान बड़ी उठापटक देखने को मिली है। जनवरी 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है। लेकिन क्या इस गिरावट के बावजूद पिछले धनतेरस के मुकाबले सोना-चांदी सस्ता हो गया है? इसका जवाब है नहीं। पिछले साल के मुकाबले आज भी दोनों धातुओं के दाम ज्यादा हैं।
The source note says: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को थी। उस दिन शनिवार होने के कारण तुलना के लिए 17 अक्टूबर 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र का भाव लिया गया है। तब 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
The source note says: वहीं, 5 नवंबर 2026 को सोने का भाव 1,42,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह पिछले धनतेरस के मुकाबले 10 ग्राम सोना 14,545 रुपये महंगा हो गया है। प्रतिशत में देखें तो इसकी कीमत में करीब 11.22% की बढ़ोतरी हुई है।
The source note says: चांदी की बात करें तो पिछले धनतेरस यानी 18 अक्टूबर 2025 को 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 1,69,230 रुपये प्रति किलो था। वहीं, 5 नवंबर 2026 को इसका भाव 1,84,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।
The source note says: यानी एक साल में एक किलो चांदी 18,070 रुपये महंगी हुई है। इस दौरान चांदी की कीमत में करीब 10.68% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में साफ है कि हालिया गिरावट के बावजूद पिछले साल के मुकाबले सोना और चांदी दोनों महंगे हैं।
The source note says: अब बात करते हैं इस साल के रिकॉर्ड भाव की। IBJA के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद कीमतों में गिरावट आई। 5 नवंबर तक सोना 1,44,129 रुपये पर आ गया इस तरह सोना अपने रिकॉर्ड हाई से 31,992 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी करीब 18.16% नीचे आ चुका है।
The source note says: चांदी की कीमतों में तो इससे भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 29 जनवरी 2026 को चांदी 3,79,988 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं, 5 नवंबर को इसका भाव 1,87,300 रुपये प्रति किलो रह गया।
The source note says: इस हिसाब से चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 1,92,688 रुपये प्रति किलो टूट चुकी है। प्रतिशत में यह गिरावट करीब 50.71% बैठती है। यानी जनवरी के रिकॉर्ड भाव के मुकाबले चांदी की कीमत लगभग आधी रह गई है।
The source note says: कीमतों में गिरावट के बाद निवेशकों के सामने सवाल है कि धनतेरस पर सोना खरीदना बेहतर होगा या चांदी। बाजार के जानकारों के मुताबिक, सोने को लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से अपेक्षाकृत स्थिर विकल्प माना जाता है। वहीं, चांदी में निवेश के साथ इंडस्ट्रियल डिमांड भी अहम भूमिका निभाती है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर में चांदी की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
The source note says: यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोना-चांदी हुए सस्ते, धनतेरस पर खरीदारों की मौज! कीमतों में कितनी आई गिरावट?
The source note says: देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
Source: Instafeed Desk.
Photo: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.