Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: जेन्सेन हुआंग की NVIDIA में वापसी, फिर संभालेंगे CEO की कमान; बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला।
NVIDIA की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, बोर्ड ने हुआंग के साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें कीं। इन चर्चाओं के बाद बोर्ड उनके जवाबों और कंपनी का नेतृत्व करने की क्षमता से संतुष्ट हुआ। इस फैसले तक पहुंचने के दौरान बोर्ड को अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी इनपुट मिला। बोर्ड का कहना है कि इस जानकारी के आधार पर उसे भरोसा है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। बोर्ड के चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि जेन्सेन कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं और उनकी वापसी शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। उन्होंने अंतरिम सीईओ के तौर पर कोलेट क्रेस की सेवाओं की भी सराहना की। क्रेस अब दोबारा CFO की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि जोन्स बोर्ड के चेयरमैन बने रहेंगे।
हुआंग ने 12 नवंबर 2026 को NVIDIA के सीईओ, प्रेसिडेंट और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। कंपनी के बोर्ड ने उस समय कहा था कि उनका निजी आचरण कंपनी की आचार संहिता और कार्यस्थल के मानकों के अनुरूप नहीं था। मीडिया रिपोर्टों में उनके कथित निजी संबंधों का मामला सामने आया था। इनमें एक ऐसी महिला के साथ संबंधों की खबर भी थी, जिन पर अमेरिकी अधिकारियों को चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का संदेह था। इस मामले के बाद कंपनी के बोर्ड ने स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति बनाई थी, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। NVIDIA की ताजा प्रेस रिलीज के मुताबिक, हुआंग की वापसी के बावजूद यह जांच जारी रहेगी। हुआंग ने भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है।
NVIDIA ने राष्ट्रीय सुरक्षा और एक्सपोर्ट कंट्रोल से जुड़े जोखिमों की निगरानी के लिए स्वतंत्र निदेशकों की एक अलग समिति भी बनाई है। इसके अलावा कंपनी एक नए चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगी। यह अधिकारी कंपनी में नियमों और अनुपालन से जुड़े मामलों की निगरानी करेगा। हुआंग ने वापसी पर कहा कि वह कंपनी का नेतृत्व दोबारा संभालने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और नई प्रतिबद्धता के साथ काम पर लौटने के लिए उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें- Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की प्रेमिका क्या सच में चीनी जासूस थी? क्या होता है हनीट्रैप का खेल
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.