Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: मुश्किल से मिल रहा प्रीमियम MARUTI को खरीदार, 31 दिनों में सिर्फ 303 ग्राहक मिले।
फेसबुक टि्वटर कैंसिल बुकमार्क कैंसिल मुश्किल से मिल रहा प्रीमियम MARUTI को खरीदार, 31 दिनों में सिर्फ 303 ग्राहक मिले आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क नई दिल्ली, 14 नवंबर 2026, अपडेटेड 11:23 AM IST 1/7 मारुति भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कारें बेचती है. कंपनी की कम सेल्स वाली गाड़ियां भी दूसरी कंपनियों के टॉप सेलिंग प्रोडक्ट्स से ज्यादा बिक जाती हैं. हालांकि, ब्रांड के पोर्टफोलियो में ऐसी भी कारें हैं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से कोई ग्राहक मिल रहा है. इन गाड़ियों की सेल्स 1000 यूनिट्स तक भी नहीं पहुंच रही है. (Photo: marutisuzuki.com)
इस लिस्ट में मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) सबसे नीचे है. यानी ये मारुति सुजुकी की सबसे कम बिकने वाली कार है. वास्तव में ये मारुति की नहीं बल्कि टोयोटा की है. लेकिन टोयोटा के पोर्टफोलियो में इस कार की मांग अच्छी-खासी है. (Photo: marutisuzuki.com)
मारुति सुजुकी इनविक्टो की अक्टूबर 2026 में सिर्फ 303 यूनिट्स बिकी हैं. ऐसा नहीं है कि ये किसी एक महीने का हाल है. पिछले साल अक्टूबर में भी इसकी 301 यूनिट्स ही बिकी थीं. सितंबर की बात करें, तो इस कार की सिर्फ 272 यूनिट्स ही इस महीने बिकी थीं. (Photo: marutisuzuki.com)
ये मारुति के पोर्टफोलियो की सबसे महंगी कार है. इस थ्री-रो एमपीवी को कंपनी ने जुलाई 2023 में लॉन्च किया था. इस कार को मारुति के नेक्सा शोरूम से खरीदा जा सकता है. इनविक्टो में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलता है, जिसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी आता है. (Photo: marutisuzuki.com)
इस सेटअप के साथ कार 184 से 186 एचपी की पावर ऑफर करती है. इसमें ई-सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है. कार का क्लेम्ड माइलेज 23.24 किलोमीटर प्रति लीटर का है. ये फ्रंट व्हील ड्राइव कार है, जो 7-सीटर अवतार में आती है. मारुति इसे दो वेरिएंट्स में बेचती है. (Photo: marutisuzuki.com)
कार में 6 एयरबैग, पैनोरोमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. टॉप वेरिएंट अल्फा प्लस में बड़ी स्क्रीन, पावर्ड टेल गेट, अपग्रेडेड ऑडियो सिस्टम और बेहतर अपहोल्स्ट्री मिलेगी. कार 25.02 लाख रुपये से 28.80 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर आती है. (Photo: marutisuzuki.com)
अब सवाल है कि इस कार की सेल्स कम क्यों है. इसकी एक वजह मारुति की छवि है. मारुति को लोग किफायती और भरोसेमंद कारों के लिए जानते हैं. प्रीमियम प्राइस पॉइंट पर लोग दूसरे ब्रांड्स में जाना बेहतर समझते हैं. एक और बड़ी वजह इस कार की रिसेल वैल्यू है. मारुति इनविक्टो की रिसेल वैल्यू टोयोटा इनोवा हायक्रॉस के मुकाबले कम है. (Photo: marutisuzuki.com)
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: 總統府, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.