Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सस्ता होने के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, क्या बाजार में लौटने वाली है चमक?

नई दिल्ली, November 25, 2026: सस्ता होने के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, क्या बाजार में लौटने वाली है चमक?। सस्ता होने के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार Source : abp live शादियों का सीजन शुरू हो गया है और इस…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: सस्ता होने के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार, क्या बाजार में लौटने वाली है चमक?।

सस्ता होने के बाद सोने ने पकड़ी रफ्तार Source : abp live शादियों का सीजन शुरू हो गया है और इस दौरान सोने की ज्वेलरी की मांग भी काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो बाजार में आई ताजा तेजी पर नजर रखना भी जरूरी है.

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट आने के बाद अब इसकी कीमतों में लगातार दो दिन उछाल देखने को मिला है. अब अहम सवाल यही है कि सोने के दाम अभी और बढ़ेंगे या फिर घटेंगे?

बता दें कि मंगलवार को स्पॉट गोल्ड के दाम 0.4 प्रतिशत से बढ़कर 3,645 डॉलर प्रति औंस हो गए. हां, लेकिन दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.2 प्रतिशत की कमी आई.

CME के FedWatch टूल के मुताबिक, दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की संभावना है. बड़ी बात यह है कि ब्याज दर के बढ़ने पर सोने की मांग पर दबाव पड़ सकता है.

बड़ी बात यह है कि अब सभी की नजर बुधवार को आने वाले अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर है. इन आंकड़ों से पता चलेगा कि वहां ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है या नहीं. इसका असर सोने के दाम पर भी पड़ सकता है. पिछले हफ्ते सोना 14 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन कम दाम और खरीदारी बढ़ने से इसमें फिर से उछाल आया है.

अहम बात यह है कि सोना ही नहीं, बल्कि इसका साथ ही दूसरी कीमती धातुओं में भी तेजी रही.

फिलहाल सोने की कीमत में घटेगी या फिर बढ़ेगी, इसके लिए सभी की नजर अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर है. इन आंकड़ों से वहां ब्याज दरों को लेकर आगे के फैसलों का संकेत मिल सकता है.

सोने में क्यों मिलाया जाता है रीनियम और इरिडियम, कैसे बढ़ता है गहनों का वजन?

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement