Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: सेंसेक्स 80,000 पार, आज 1718 अंक चढ़ा: 7 दिन में 10% से ज्यादा की तेजी आई; अमेरिका, जापान, कोरिया के बाजार ...।
Fri, Nov 6, 2026 Updated 09:40 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन दिवाली REELS मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Business Stock Market LIVE | Sensex Nifty Performance & Global Market Crash सेंसेक्स 80,000 पार, आज 1718 अंक चढ़ा: 7 दिन में 10% से ज्यादा की तेजी आई; अमेरिका, जापान, कोरिया के बाजार 5% से ज्यादा टूटे 6 घंटे पहले कॉपी लिंक दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के बीच आज 6 नवंबर को सेंसेक्स 1718 अंक या 2.17% चढ़कर 81,028 के स्तर पर बंद हुआ। 8 महीने बाद ये 80 हजार के पार पहुंचा है। वहीं निफ्टी में 494 अंक या 2.01% की तेजी रही, ये 25,030 के स्तर पर बंद हुआ है।
कल बाजार में साल की दूसरी बड़ी बढ़त रही थी। सेंसेक्स 2009 अंक चढ़कर 79310 पर बंद हुआ था। इससे पहले 8 अप्रैल को सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा था।
1. FII की खरीदारी: विदेशी निवेशकों (FII) ने पिछले 7 दिनों में ₹32,210 करोड़ का बड़ा निवेश किया है, जिससे घरेलू शेयर बाजार को जबरदस्त सपोर्ट मिला है।
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
2. कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे: सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों से सेंटिमेंट सुधरा है। रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है।
सेंसेक्स के टॉप 30 में शामिल कंपनियों के शेयरों में बढ़त से ही सेंसेक्स बढ़ता है। शुक्रवार को इनमें से ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में उछाल आया है।
शेयर बाजार में तेजी का आज लगातार सातवां दिन है। 28 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के दौरान सेंसेक्स 73,246 से उछलकर 81,028 पर पहुंच गया है। यानी ये 10.62% चढ़ा है।
एक्सपर्ट बोले- LTCG टैक्स में कटौती की उम्मीद से सुधरा माहौल
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के डॉ. वीके विजयकुमार का कहना है कि बेहतर नतीजों और सस्ते क्रूड ऑयल के साथ LTCG टैक्स में बदलाव की संभावना ने FIIs का नजरिया बदल दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इसे विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह माना।
विदेशी निवेशकों की शुरुआती खरीदारी से बड़े शेयरों में उछाल है। विजयकुमार को उम्मीद है कि अभी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गज शेयरों में और तेजी दिख सकती है।
उन्होंने कहा कि लार्जकैप शेयरों में अभी और शॉर्ट कवरिंग होनी बाकी है, इसलिए बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की अगुवाई में बड़े शेयरों में आगे और रिकवरी की उम्मीद है।
हालांकि विजयकुमार ने चेतावनी भी दी है कि जैसे ही बाजार ऊपर जाएगा, घरेलू निवेशक मुनाफावसूली के लिए शेयर बेच सकते हैं। इससे ऊपरी स्तरों पर बिकवाली आ सकती है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.