Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: शेयर बाजार निवेशकों की संपत्ति में 34.61 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी, नवंबर में अभी तक 11 प्रतिशत चढ़ा।
नवंबर 2026 में बीएसई सेंसेक्स में लगभग 11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। इस बढ़त की बदौलत निवेशकों की संपत्ति 34.61 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। 30 शेयरों वाले बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 23 नवंबर तक 7976.46 अंकों यानी 10.71 प्रतिशत की तूफानी बढ़त देखने को मिली है। शेयर बाजार में तेजी के इस रुख के बाद बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप इस महीने 34.61 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 509 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
बताते चलें कि सोमवार को, हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की थी। हालांकि अंत में, सेंसेक्स 1483.72 अंक (1.77 प्रतिशत) टूटकर 82,435.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 434.20 अंक (1.68 प्रतिशत) लुढ़ककर 25,366.40 के स्तर पर आ गया। सोमवार को दर्ज की गई इस भारी-भरकम गिरावट की वजह से शेयर बाजार निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस भारी नुकसान के बावजूद, इस महीने निवेशकों की संपत्ति में 34.61 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
बाजार की इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशक एक प्रमुख चालक बनकर उभरे हैं। नवंबर में विदेशी निवेशकों का शुद्ध निवेश 1 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर 1.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे ज्यादा मंथली इंवेस्टमेंट फ्लो है।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी. के. विजयकुमार ने कहा, ''भारत के प्रति FII के रुख में बदलाव, रुपये में मजबूती और कंपनियों की इनकम में उम्मीद से बेहतर बढ़ोतरी ने मिलकर बाजार की धारणा को मजबूत किया है, जिसे बुनियादी कारकों का ठोस समर्थन हासिल है। इस महीने अब तक भारत दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बड़ा बाजार रहा है।'' वैश्विक स्तर पर एआई से जुड़े शेयरों में भारी गिरावट के कारण शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गई। इसके अलावा, ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 88.90 डॉलर प्रति बैरल पर है।
SEBI ने IPO GMP के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने को कहा, निवेशकों को भी किया आगाह
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Carol M. Highsmith, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.