Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

SIP Calculator: ₹5000 की SIP को लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड में कैसे बांटें? समझिए जोखिम और रिटर्न का हिसाब

नई दिल्ली, November 25, 2026: SIP Calculator: ₹5000 की SIP को लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड में कैसे बांटें? समझिए जोखिम और रिटर्न का हिसाब। इसलिए अगर आप ₹5,000 की मंथली SIP करना चाहते हैं, तो उसका…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: SIP Calculator: ₹5000 की SIP को लार्ज, मिड और स्मॉल कैप फंड में कैसे बांटें? समझिए जोखिम और रिटर्न का हिसाब।

इसलिए अगर आप ₹5,000 की मंथली SIP करना चाहते हैं, तो उसका बंटवारा आपकी उम्र से ज्यादा निवेश की अवधि, जोखिम उठाने की क्षमता और वित्तीय लक्ष्य पर निर्भर होना चाहिए।

लार्ज कैप फंड मार्केट कैप के लिहाज से देश की 100 सबसे बड़ी कंपनियों में निवेश करते हैं। इन कंपनियों का कारोबार आमतौर पर स्थापित होता है। इसलिए इनके शेयरों में उतार-चढ़ाव कम हो सकता है।

मिड कैप फंड 101वीं से 250वीं रैंक वाली कंपनियों में निवेश करते हैं। इन कंपनियों के पास कारोबार बढ़ाने की संभावना होती है। हालांकि, इनके शेयरों में लार्ज कैप के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

स्मॉल कैप फंड 251वीं रैंक से आगे की कंपनियों में निवेश करते हैं। इनमें कारोबार तेजी से बढ़ने की संभावना हो सकती है। लेकिन इन कंपनियों के शेयर बाजार की गिरावट में ज्यादा टूट सकते हैं। कई बार इन्हें संभलने में भी लंबा समय लगता है।

अब समझते हैं कि हर महीने मिलने वाले ₹5,000 को इन तीन कैटेगरी में कैसे बांटा जा सकता है।

निवेश की रणनीति लार्ज कैप मिड कैप स्मॉल कैप कम जोखिम लेने वाले निवेशक ₹3,500 (70%) ₹1,000 (20%) ₹500 (10%) संतुलित निवेशक ₹2,500 (50%) ₹1,500 (30%) ₹1,000 (20%) ज्यादा जोखिम लेने वाले निवेशक ₹2,000 (40%) ₹1,500 (30%) ₹1,500 (30%)

ये तीनों बंटवारे सिर्फ उदाहरण हैं। कम जोखिम लेने वाला निवेशक लार्ज कैप में ज्यादा पैसा रख सकता है। वहीं, बाजार के उतार-चढ़ाव की क्षमता रखने वाला निवेशक मिड कैप और स्मॉल कैप में ज्यादा निवेश कर सकता है।

मान लीजिए आप हर महीने ₹5,000 की SIP करते हैं और इसे 15 साल तक जारी रखते हैं। इस दौरान आपका कुल निवेश ₹9 लाख होगा। अब अगर आपको औसतन 10%, 12% या 14% सालाना रिटर्न मिलता है, तो संभावित फंड की वैल्यू कुछ इस तरह हो सकती है।

अनुमानित सालाना रिटर्न 15 साल में कुल निवेश फंड वैल्यू 10% ₹9 लाख ₹20.7 लाख 12% ₹9 लाख ₹25 लाख 14% ₹9 लाख ₹30.1 लाख

यह कैलकुलेशन सिर्फ समझाने के लिए है। इसमें हर महीने के अंत में SIP निवेश और मासिक कंपाउंडिंग मानी गई है। ये रिटर्न किसी खास फंड या कैटेगरी का अनुमान नहीं हैं। वास्तविक रिटर्न इससे कम या ज्यादा हो सकता है।

अब मान लीजिए आपने शुरुआत में लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में 50:30:20 के अनुपात में निवेश किया। कुछ साल बाद स्मॉल कैप फंड में तेजी के कारण आपके पोर्टफोलियो में उसका हिस्सा बढ़कर 35% हो गया। ऐसे में जोखिम भी बढ़ सकता है।

इसलिए साल में एक बार पोर्टफोलियो की समीक्षा करना ठीक रहता है। जरूरत पड़ने पर निवेश का बंटवारा दोबारा तय किया जा सकता है।

Personal Loan EMI: SBI से ₹1 लाख का पर्सनल लोन लेने पर कितना देना होगा ब्याज, समझिए पूरा हिसाब

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Biswarup Ganguly, Wikimedia Commons, CC BY 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement