Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

TATA ने दिया झटका! 1 दिसंबर से महंगी होंगी कारें और SUV, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली, November 24, 2026: TATA ने दिया झटका! 1 दिसंबर से महंगी होंगी कारें और SUV, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड (TMPV) ने जानकारी दी है कि कंपनी अपने पूरे…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | व्यापार - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: TATA ने दिया झटका! 1 दिसंबर से महंगी होंगी कारें और SUV, जानें कितनी बढ़ेगी कीमत।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड (TMPV) ने जानकारी दी है कि कंपनी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है. नई कीमतें 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगी. खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी के दायरे में कंपनी की पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों (ICE) के अलावा इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) भी शामिल हैं. यानी Tata की किसी भी नई कार या इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को नई कीमतों के हिसाब से ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे.

कंपनी के मुताबिक, गाड़ियों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और अन्य जरूरी चीजों की लागत लगातार बढ़ी हुई है. इसका सीधा असर वाहन निर्माण की कुल लागत पर पड़ रहा है. टाटा मोटर्स अब तक लागत में हुई इस बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी, लेकिन लगातार बढ़ते खर्च को देखते हुए कंपनी ने इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है.

हाल ही में मारुति सुजुकी ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का ऐलान किया था. यह नई कीमतें 22 नवंबर 2026 से यानी आज से ही लागू हो गई हैं. कंपनी के मुताबिक, कीमतों में औसतन करीब 0.31 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. यह वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस इंक्रीज है, यानी अलग-अलग मॉडलों की बिक्री के हिसाब से कीमतों में औसत बढ़ोतरी का आंकड़ा है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Biswarup Ganguly, Wikimedia Commons, CC BY 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement