Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ़्ट ने मांफ़ी मांगी।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी वैश्विक आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ़्ट ने मांफ़ी मांगी, बताया तकनीकी दिक्क़त ख़त्म करने की कोशिश कहां तक पहुंची इमेज स्रोत, Gene Medi/NurPhoto via Getty Images
माइक्रोसॉफ़्ट ने 'आउटलुक' और 'टीम्स' सहित अपने उत्पादों की सेवाओं में आई रुकावट के लिए "गहरा खेद" जताया है. इस आउटेज के कारण दुनियाभर में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
समस्याएं शुरू होने के लगभग 24 घंटे बाद कंपनी ने कहा कि वह "उत्साहजनक प्रगति" कर रहा है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उसे नहीं पता कि सभी सेवाएं पूरी तरह से कब तक बहाल हो पाएंगी.
इस आउटेज का असर 70 से अधिक देशों में देखने को मिला. इसके कारण व्यावसायिक गतिविधियों, सरकारी सेवाओं और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के कामकाज में बाधा आई. दुनियाभर में 43 करोड़ से अधिक लोग माइक्रोसॉफ़्ट के प्रभावित उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं.
माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि यह समस्या "नेटवर्क क्षमता को अपग्रेड करने" के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई थी. कंपनी ने स्पष्ट किया कि इसका किसी साइबर हमले या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट से कोई संबंध नहीं था.
माइक्रोसॉफ़्ट के सर्वर गुरुवार से तकनीकी समस्या शुरू हो गई थी. इसकी वजह से आउटलुक की लोकप्रिय ईमेल सेवा समेत कंपनी के कई ऑनलाइन प्रोग्राम पर असर पड़ा.
इस पर माइक्रोसॉफ़्ट ने गुरुवार को कहा कि टीम्स, आउटलुक और एआई सॉफ़्टवेयर कोपायलट पर दुनिया भर में आई तकनीकी ख़राबी के बाद अब हालात में सुधार हो रहा है. ईमेल भेजने और मिलने में आ रही परेशानी अब धीरे-धीरे कम हो रही है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, तकनीकी समस्या शुरू होने के कई घंटे बाद भी आउटलुक ईमेल, टीम्स मैसेजिंग ऐप और माइक्रोसॉफ़्ट 365 की दूसरी सेवाएं ठप रहीं.
इससे पहले कंपनी ने चेतावनी दी थी कि जिन सेवाओं को दोबारा शुरू किया गया है, उन पर ट्रैफ़िक बढ़ने से वे फिर से काम करना बंद कर सकती हैं.
कंपनी ने पहले एक्स पर एक बयान में कहा था, "यह समस्या किसी भी क्षेत्र के यूज़र्स के लिए माइक्रोसॉफ़्ट 365 सेवा से कनेक्ट होने में परेशानी पैदा कर सकती है."
कंपनी ने आगे कहा, "कई सर्वर अचानक ऑफ़लाइन हो गए हैं, जिससे बाकी इंफ़्रास्ट्रक्चर पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव पड़ रहा है. हम उन्हें सुरक्षित तरीक़े से दोबारा शुरू करने के लिए काम कर रहे हैं."
इस तकनीकी समस्या जिसे आउटेज कहा जाता है, से भारत और चीन समेत कई देश बुरी तरह प्रभावित हुए.
आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ
मुंबई स्थित बीबीसी संवाददाता रचित प्रसाद के अनुसार, भारत में स्थानीय समय के मुताबिक़ सुबह 11 बजे के बाद भी आउटेज की वजह से कई लोगों का काम प्रभावित हुआ. ईमेल नहीं पहुंच रहे और टीम्स पर कॉल भी ठीक से नहीं हो पा रही थी.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.