Story Content
नई दिल्ली, November 5, 2026: बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी रामायण, 6 बजे तक 16 फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा, बनाया रिकॉर्ड।
'रामायण' का बॉक्स ऑफिस Source : IMDB रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर यानी आज रिलीज हो गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म को रिव्यूज भी पॉजिटिव मिले हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की एक्टिंग ने कमाल कर दिया है. यश को रावण के रोल में बहुत पसंद किया जा रहा है. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने 6 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 6 बजे तक 40.97 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस 48.34 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 17,916 शोज मिले.
'मिर्जापुर: द मूवी'- 28.11 करोड़ 'आवारापन 2'- 23.4 करोड़ 'वेलकम टू द जंगल'- 19.4 करोड़ 'भूत बंगला'- 18.31 करोड़ 'ओ रोमियो'- 9.01 करोड़ 'बॉर्डर 2'- 32.1 करोड़' कॉकटेल 2'- 14.1 करोड़ 'है जवानी तो इश्क होना है'- 8.65 करोड़ 'भूत बंगला'- 18.31 करोड़ 'द ओडिसी'- 16.07 करोड़ 'धमाल'- 15.5 करोड़ 'राजा शिवाजी'- 12.4 करोड़ 'इक्कीस'- 7.28 करोड़ 'पति पत्नी और वो दो'- 4.38 करोड़ 'अल्फा'- 9.25 करोड़ 'द वन'- 8.12 करोड़
ये भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' और 'गॉडजिला' में दिखेगी कड़ी टक्कर, ओपनिंग डे पर कौनसी फिल्म मचाएगी धमाल?
बता दें कि ये फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज होने वाली है. पहला पार्ट रिलीज हो गया है. वहीं दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होने वाला है. ईटाइम्स से बातचीत में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा, 'अब जब फिल्म को लेकर दुनिया में इतनी चर्चा है तो हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते. हम समय लेना चाहते हैं. हम दूसरा पार्ट ग्रैंड तरीके से रिलीज करना चाहते हैं, जैसा कि हमने पहला पार्ट किया है.'
फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं. वहीं नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी मां सीता, यश रावण के रोल में नजर आए हैं. वहीं फिल्म में अरुण गोविल ने राजा दशरथ का रोल प्ले किया है.
मोनिका गुप्ता एबीपी लाइव में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल पत्रकारिता में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं. वे सिनेमा, मेनस्ट्रीम बॉलीवुड व हॉलीवुड के साथ-साथ विशेष रूप से ऑफबीट सिनेमा पर अच्छी समझ रखती हैं. एबीपी लाइव से पहले मोनिका देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों 'आजतक' और 'लाइव हिंदुस्तान' के डिजिटल न्यूजरूम्स में अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. इसके अलावा, उन्होंने भारत सरकार के 'स्वयं' पोर्टल से AI in Digital and Social Media Marketing में विशेषज्ञ प्रमाणन भी हासिल किया है, जो उनकी रिपोर्टिंग और कंटेंट रणनीति को आधुनिक डिजिटल मानकों के अनुरूप तथ्यपरक व प्रभावी बनाता है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Background image: NASA this version: Nilfanion, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.