Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मंडे टेस्ट में बदला Ramayana की कमाई का गणित, 12वें दिन रणबीर कपूर की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन - ramayana box office collection day 12 r

नई दिल्ली, November 16, 2026: मंडे टेस्ट में बदला Ramayana की कमाई का गणित, 12वें दिन रणबीर कपूर की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन - ramayana box office collection day 12 r। माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: मंडे टेस्ट में बदला Ramayana की कमाई का गणित, 12वें दिन रणबीर कपूर की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन - ramayana box office collection day 12 r।

माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन पूरे कर लिये हैं। यहां देखें फिल्म का सोमवार का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे स्टारर पौराणिक फिल्म 'रामायणम्' ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने पहले दिनसे ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी रखी है। आठ दिनों के अंदर ही फिल्म ने ग्लोबली 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

वहीं अब फिल्म ने दूसरा वीकेंड भी पार कर लिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे सोमवार को कितना कलेक्शन किया?

सैकनिल्क के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके बाद पहले सोमवार को इसने सबसे ज्यादा कमाई की और एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। फिल्म ने आठ दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

12वें दिन की बात करें तो सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को माइथोलॉजिकल फिल्म ने 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और मंडे को फिल्म का कलेक्शन 24.93 करोड़ रुपये हुआ है।

12 दिनों में यह फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इस कमाई के साथ इसका नेट इंडिया कलेक्शन 785.53 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 938.42 करोड़ रुपये हो गया है।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस (Box Office) की बात करें तो फिल्म ने रविवार यानी 11 दिनों में 1384 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 12वें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन आना अभी बाकी है।

'रामायणम्' एक पौराणिक फिल्म है जिसे नितेश तिवारी ने निर्देशित किया और इसकी पटकथा उन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर लिखी। नमित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन हाउस ने एपिक फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

फिल्म के कलाकारों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता आदी शामिल हैं। यह फिल्म दो पार्ट में बनी है। पहला पार्ट दीवाली 2026 से ठीक पहले रिलीज हो गया है वहीं दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- सिनेमा के असली 'बाजीगर' निकले 4 डायरेक्टर्स, 1500 करोड़ के पार पहुंचाई फिल्में; सफलता का लिखा नया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Mughal painter, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement