Story Content
New Delhi, November 6, 2026: 3 साल बाद OTT पर आ रही तमन्ना भाटिया की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी डिजास्टर; 10 गुना से ज्यादा हुआ था नुकसान.
The source note says: तीन साल पहले बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
The source note says: तीन साल बाद ओटीटी पर आ रही तमन्ना की फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
The source note says: एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन साल पहले दीवाली वीक में रिलीज हुई वो फिल्म जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
The source note says: यह फिल्म है बांद्रा (Bandra Movie)। यह फिल्म तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की मलयालम डेब्यू थी। फिल्म में तमन्ना के अलावा दिलीप लीड रोल में थे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया (Dino Morea) भी फिल्म का हिस्सा थे।
The source note says: 10 नवंबर 2023 को बांद्रा दीवाली वीक में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर बज बना था, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में ऑडियंस को नहीं खींच पाई और इसकी वजह इसका नेगेटिव रिस्पॉन्स था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप हुई थी।
The source note says: बांद्रा फिल्म 35 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी, लेकिन कमाई 3 करोड़ रुपये के करीब हो पाई थी। इस फिल्म ने 10 गुना से ज्यादा नुकसान झेला था। खैर, तीन साल बाद ये डिजास्टर फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे रही है।
The source note says: तमन्ना भाटिया और दिलीप की फिल्म बांद्रा (Bandra Movie On OTT) जी5 पर स्ट्रीम होगी। सोशल मीडिया हैंडल पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, फिल्म 13 नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। फिलहाल, यह मलयालम जी5 पर आएगी। यह फिल्म हिंदी में उपलब्ध नहीं है।
The source note says: अरुण गोपी के निर्देशन में बनी बांद्रा एक रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म की कहानी उदयकृष्ण ने लिखी है। कहानी साक्षी (ममता मोहनदास) मुंबई में संघर्ष कर रही एक उभरती हुई फिल्म निर्माता की है, जो अपने निर्देशन की शुरुआत के लिए एक दमदार कहानी की तलाश में है।
The source note says: तभी उसे 90s की मशहूर बॉलीवुड हस्ती तारा जानकी (तमन्ना भाटिया) के सुसाइड की घटना से प्रेरित होकर उसके जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला करती है। वह जैसे-जैसे तारा की जिंदगी के बारे में रिसर्च करती है, उसे हैरान करने वाले राज पता चलते हैं।
The source note says: यह भी पढ़ें- Must Watch निकली OTT पर आई 2 घंटे की Thriller, सस्पेंस से भरी फिल्म ने जमाया नंबर-1 पर कब्जा
The source note says: यह भी पढ़ें- OTT पर होगा 'पारिवारिक मनोरंजन', पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी की रोमांटिक फिल्म कब और कहां होगी रिलीज?
The source note says: देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
Source: Instafeed Desk.

Comments
Add a Comment:
No comments available.