Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: रामायण ने दूसरे मंडे टेस्ट में भी किया टॉप, 12वें दिन भी बंपर हुई कमाई, 8 करोड़ और।
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12 Source : Instagram रणबीर कपूर की 'रामायण' सिनेमाघरों में इतिहास रच रही है. इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट कमाए. वहीं दूसरे वीकेंड पर भी इस पर नोटों की बारिश हुई. अब ये दूसरे हफ्ते के वीकडेज में पहुंच गई है. चलिए यहां जानते हैं कि 'रामायण' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को भारत में कितना कलेक्शन किया है?
'रामायण' ने 12वें दिन कितनी की कमाई? नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई थी और तब से ये बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए बैठी है. इस पौराणिक फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये भरभरकर नोट कमा रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'रामायण' ने 64.85 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद इसके पहले हफ्ते की कमाई 564.60 करोड़ रुपये रही. वहीं 9वें दिन इसने 48.10 करोड़ कमाए और 10वें दिन इसका कलेक्शन 72.90 करोड़ रहा. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को इसने 75 करोड़ कमाए. वहीं अब रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को इसी कमाई में मंदी तो देखी गई है लेकिन फिर भी इसने कमाल का कलेक्शन किया है.
'रामायण' बनी दूसरे मंडे सबसे ज्यादा कमाने वाली दूसरी फिल्म 'रामायण' की कमाई में बेशक 12वें दिन गिरावट दर्ज की गई. फिर भी इसने 32 करोड़ की बंपर कमाई के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये फिल्म दूसरे मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने धुरंधर 2 के26 करोड़ के दूसरे मंडे के कलेक्शन को मात दे दी है. लेकिन ये धुरंधर के 32.1 करोड़ के कलेक्शन को पछाड़ने से चूक गई.
ये हैं दूसरे मंडे सबसे ज़्यादा कमाई (इंडिया नेट कलेक्शन) करने वाली टॉप 10 फिल्में
निशा शर्मा ABP Live में सीनियर फ्रीलांस पत्रकार हैं और एंटरटेनमेंट बीट संभालती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है और बॉक्स ऑफिस की खबरों पर उनकी बेहतरीन पकड़ है. निशा मुख्य रूप से फिल्मों के बजट, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कमाई और नफे-नुकसान से जुड़े सटीक आंकड़ों और विश्लेषण पर लिखती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आजतक' से की थी. इसके बाद वे 'फोकस टीवी' और 'साधना न्यूज' में बतौर प्रोड्यूसर काम किया. नेशनल और स्पेशल स्टोरीज की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. निशा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और वाईडब्ल्यूसीए (YWCA), नई दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में पीजी किया है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Mughal painter, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.