Story Content
नई दिल्ली, November 8, 2026: रामायण ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर।
'रामायण' का ओपनिंग वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Source : Social Media/X रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए है. इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला और इसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद से ही कोई ना कोई रिकॉर्ड बना रही है.
अब 'रामायण' ने चौथे दिन यानी रविवार को बंपर कमाई की है. इसे दिवाली के वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है. इसने एक बार फिर से एक दिन में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ही ये इस साल 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन.
'रामायण' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा स्टार्ट मिला था. - सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ का बिजनेस किया. - दूसरे दिन इसकी कमाई में 25.9% की गिरावट दर्ज की गई और इसने 48.05 करोड़ का कलेक्शन किया. - जबकि तीसरे दिन पहले शनिवार को इसकी कमाई में 45.3% की उछाल आई और इसने 69.80 करोड़ का बिजनेस किया था. - इसके बाद इसका नेट कलेक्शन महज तीन दिनों में 182.70 करोड़ हो गया था.
इसी के साथ ही 'रामायण' ने ओपनिंग वीकेंड में कमाल कर दिया है. ये 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओनपर बन चुकी है. इसने 'दृश्यम 3' और 'बॉर्डर 2' जैसी टॉप 8 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. देखिए 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट वीकेंड ओपनर फिल्मों की लिस्ट...
1. धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन) 2. रामायण- 219.70 (4 दिन) 3. दृश्यम 3- 174.5 करोड़ 4. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़ 5. टॉक्सिक (हिंदी)- 124.5 करोड़ (5 दिन) 6. मिर्जापुर द मूवी- 97.69 करोड़ 7. आवारापन 2- 84.31 करोड़ 8. धमाल 4- 67.21 करोड़ 9. वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़ 10. भूत बंगला- 65.65 करोड़
आपको बता दें कि कोईमोई के अनुसार, पहले इस टॉप 10 वीकेंड ओपनर फिल्मों की लिस्ट में दसवें नंबर पर 'कॉकटेल 2' (50.1 करोड़) थी, जो कि 'रामायण' की एंट्री के बाद इस लिस्ट से बाहर हो गई है.
बहरहाल, अभी 'रामायण' का पहला पार्ट रिलीज किया गया है और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. 'रामायण' की देशभर में तारीफ हो रही है और इसकी दमदार स्टारकास्ट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में रावण बने यश को लोग बड़े पर्दे पर नए अंदाज में काफी पसंद कर रहे हैं. इसका निर्देशन 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया है.
राहुल यादव ABP Live में सीनियर कॉपी एडिटर हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क संभालते हैं. उन्हें डिजिटल और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 साल से ज्यादा का अनुभव है. साउथ सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा पर उनकी मजबूत पकड़ और गहरी समझ है. वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, फिल्मों और कलाकारों से जुड़ी खबरों की खास कवरेज करते हैं. एबीपी से पहले राहुल 'राजस्थान पत्रिका', 'दैनिक भास्कर', 'जनसत्ता' और 'न्यूज़18 हिंदी' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया घरानों में काम कर चुके हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से जनसंचार में एमए (MA in Mass Communication) किया है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Shixart1985, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.