Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ramayana Movie Collection: धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 2 दिन में ₹221Cr पार, 'आदिपुरुष' और 'टाइगर 3' को धोबी पछाड़

नई दिल्ली, November 7, 2026: Ramayana Movie Collection: धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 2 दिन में ₹221Cr पार, 'आदिपुरुष' और 'टाइगर 3' को धोबी पछाड़। भगवान राम के महाकाव्‍य पर बनी फ‍िल्‍म पर धनतेरस के द‍िन खूब…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 07 November 2026

नई दिल्ली, November 7, 2026: Ramayana Movie Collection: धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 2 दिन में ₹221Cr पार, 'आदिपुरुष' और 'टाइगर 3' को धोबी पछाड़।

भगवान राम के महाकाव्‍य पर बनी फ‍िल्‍म पर धनतेरस के द‍िन खूब धनवर्षा हुई है।

दो द‍िनों में फ‍िल्‍म ने प्रभास की 'आद‍िपुरुष' और सलमान खान की 'टाइगर 3' को धोबी पछाड़ दी है।

Ramayana Movie Collection: धनतेरस पर हुई धनवर्षा, 2 दिन में ₹221Cr पार, 'आदिपुरुष' और 'टाइगर 3' को धोबी पछाड़ न‍ितेश त‍िवारी ​​के डायरेक्‍शन में बनी 'रामायणम् पार्ट 1' पर रिलीज के दूसरे दिन भी खूब धनवर्षा हुई है।

भगवान राम के महाकाव्‍य पर बनी यह फिल्‍म दो दिनों में ही वर्ल्‍डवाइड ₹221 करोड़ के पार चली गई है।

खास बात यह है कि शुक्रवार को धनतेरस का त्‍योहार था, ऐसे में लोग घर के कामकाज और खरीदारी में व्‍यस्‍त थे।

लेकिन बावजूद इसके दूसरे दिन फिल्‍म के शोज में औसतन 28.46% सीटों पर दर्शक नजर आए।

मजेदार बात यह भी कि त्‍योहार की व्‍यस्‍तता के बावजूद देशभर में IMAX 3D शोज करीब-करीब हाउसफुल रहे हैं।

रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश स्‍टारर 'रामायणम्' दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज हुई है।

आम तौर पर यह समय फिल्‍मों के लिए कमाई के ल‍िहाज से अच्‍छा नहीं माना जाता।

लेकिन बावजूद इसके 'रामायणम्' ने पहले दिन कमाई का नया बेंचमार्क सेट किया है।

गुरुवार, 5 नवंबर को देश में 25,200 शोज से फिल्‍म ने ₹64.85 करोड़ की नेट कमाई और ₹77.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की।

अब दूसरे दिन धनतेरस के कारण फिल्‍म की कमाई में 25.9% की ग‍िरावट दर्ज की गई है।

'रामायणम्' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन Sacnilk के मुताबिक, दूसरे दिन ' रामायणम् पार्ट 1 ' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 23316 शोज से जरिए ₹48.05 करोड़ की नेट कमाई की है।

इसमें सबसे अध‍िक ₹35.50 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Verghese TK, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement