Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: अबोहर के कॉलेजों-हॉस्टलों में स्वास्थ्य विभाग की जांच: डेंगू का लार्वा मिलने पर किया नष्ट, पानी जमा न होने ...।
‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ मुहिम के तहत टीम ने डीएवी कॉलेज और हॉस्टल, गोपीचंद कॉलेज और हॉस्टल, मीरा नर्सिंग कॉलेज, सचखंड नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निरीक्षण किया।
जिला सिविल सर्जन डॉ. कविता सिंह, जिला महामारी अफसर डॉ. करणवीर सिंह और डॉ. सुनीता कंबोज के निर्देश पर अभियान चलाया गया। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुमित सिंह ने टीम का नेतृत्व किया।
डेंगू का लार्वा मिलने पर किया जा नष्ट। डेंगू का लार्वा किया जा रहा नष्ट
डॉ. सुमित सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जहां डेंगू का लार्वा मिलता है, उसे मौके पर ही नष्ट किया जाता है। विभाग का लक्ष्य मच्छरों के पनपने की जगहों को खत्म करना है।
एनवीबीडीसीपी शाखा इंचार्ज टहल सिंह ने बताया कि नवंबर में भी डेंगू से बचाव के लिए सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने लोगों से फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकियों, कूलरों और गमलों की हर सप्ताह सफाई करने को कहा। साफ पानी लंबे समय तक जमा न होने देने की सलाह भी दी।
गमलों की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। लक्षण दिखने पर कराए जांच
डेंगू विभाग की नोडल अफसर डॉ. सुबीन इंदर कौर ने बताया कि लगातार बुखार, आंखों के पीछे दर्द, उल्टियां और शरीर पर लाल चकत्ते डेंगू के संभावित लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर सिविल अस्पताल में जांच करवाने को कहा गया। अस्पताल में डेंगू की जांच और जरूरी दवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं।
अभियान में परमजीत सिंह, जगदीश कुमार, भारत सेठी, अमनदीप सिंह, राजीव कुमार और ब्रीडिंग चेकर मौजूद रहे।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Thaddeus M. Carvajal, Wikimedia Commons, CC BY 2.5

Comments
Add a Comment:
No comments available.