Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: बलिया में डेंगू के कई मरीज मिले: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष समेत कई लोग संक्रमित, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल।
Tue, Nov 24, 2026 Updated 04:20 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Local Uttar pradesh Ballia Belthra road Ballia Dengue Outbreak | Vyapar Mandal President Prashant Kumar Mantu बलिया में डेंगू के कई मरीज मिले: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष समेत कई लोग संक्रमित, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल अशोक कुमार जायसवाल | बेल्थरा रोड 19 घंटे पहले कॉपी लिंक बलिया के बेल्थरारोड नगर क्षेत्र में डेंगू के कई मरीज सामने आए हैं। इनमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू भी शामिल हैं।
वह डेंगू से पीड़ित हैं और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मरीजों की संख्या सामने आने के बाद नगर की सफाई और मच्छरों से बचाव के इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।
सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के परिजनों के ब्लड सैंपल लिए हैं। इसकी जानकारी नगर पंचायत को भी दी गई है। प्रभावित इलाकों में मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया गया है। अन्य जगहों से मरीज मिलने पर वहां भी छिड़काव कराया जाएगा।
नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी दिनेश वर्मा ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नालियों की नियमित सफाई और पानी की निकासी ठीक नहीं होने से गंदगी और मच्छरों की समस्या बनी हुई है। उनके 30 वर्षीय बेटे आशुतोष भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
डॉ. राकेश कुमार सिंह ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कूलर, गमले, पुराने टायर और खाली बर्तनों में जमा पानी नियमित रूप से साफ करें। मच्छरों से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
उन्होंने बताया कि सीएचसी सीयर में डेंगू की जांच की सुविधा उपलब्ध है। बुखार आने पर लापरवाही न करें और समय पर अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावित वार्डों में नियमित सफाई, जलभराव की समस्या दूर करने और फॉगिंग की जरूरत है। इसके लिए नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय जरूरी है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Prefeitura de Olinda, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.