Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: सिवाना में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच फॉगिंग: गली-मोहल्लों में दवा का छिड़काव, लोगोंं से नियमित सफाई की अ...।
Tue, Nov 24, 2026 Updated 12:01 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Local Rajasthan Balotra Mokalsar Siwana Dengue Prevention | Municipality Anti Mosquito Fogging Drive सिवाना में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच फॉगिंग: गली-मोहल्लों में दवा का छिड़काव, लोगोंं से नियमित सफाई की अपील मोकलसर 3 घंटे पहले कॉपी लिंक सिवाना में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच फॉगिंग की। सिवाना में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगरपालिका ने शहर में फॉगिंग शुरू की है। गली-मोहल्लों और शहरी इलाकों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया गया।
नगरपालिका चेयरमैन भगवत सिंह भायल ने कहा कि डेंगू समेत मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए शहरभर में फॉगिंग कराई गई है। उन्होंने कहा कि समय रहते मच्छरों पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
भायल ने लोगों से घरों के आसपास सफाई रखने और कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने बर्तनों और खाली पात्रों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक जमा पानी में मच्छर पनप सकते हैं। इसलिए पानी की नियमित सफाई और निकासी जरूरी है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Apurv013, Wikimedia Commons, CC0

Comments
Add a Comment:
No comments available.