Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: World Diabetes Day 2026: भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के लिए क्या चुनें? मानें एक्सपर्ट की सलाह।
Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician World Diabetes Day 2026: भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के लिए क्या चुनें? मानें एक्सपर्ट की सलाह भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के रूप में आप इनमें से किसी का भी सेवन कर सकते हैं। ये दोनों ही फायदेमंद हैं। आप चाहें, तो बेहतर लाभ के लिए दोनों को मिक्स करके भी खा सकते हैं। World Diabetes Day 2026: भुने चने या मखाने, डायबिटीज में हेल्दी स्नैक के लिए क्या चुनें? मानें एक्सपर्ट की सलाह Written By Meera Tagore Published on Nov 13, 2026 15:32 IST
डायबिटीज में स्नैक्स के रूप में आप क्या खा रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। कई लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भुने चने या मखाने का सेवन करते हैं। दोनों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इनमें कैलोरी भी कम होती है। इस लिहाज से देखा जाए, तो डायबिटीज के लिए ये दोनों ही परफेक्ट स्नैक्स हैं। हालांकि, इसके बावजूद, इस सवाल का जवाब जरूर जान लेना चाहिए कि डायबिटीज में आखिर भुने चने या भुने हुए मखानों में से बेहतर क्या है?
इस बारे में Ms. Veena V , Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताते हैं, "डायबिटीज में भुने चने या भुने मखाने, दोनों का सेवन किया जा सकता है। दोनों ही उनके लिए फायदेमंद हैं। इसका मतलब है कि डायबिटीज के मरीजों को किसी एक का चयन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि भुने हुए चने में प्रोटीन की अधिक मात्रा और कुल कार्बोहाइड्रेट का लोड कम होने के कारण आमतौर पर यह थोड़ा अधिक फायदेमंद होता है।"
साल 2023 में MDPI द्वारा प्रकाशित Nutrients के अनुसार, चने में स्टार्च होता है, जो कि बहुत धीरे-धीरे पचता है तथा इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी काफी पाई जाती है। इस वजह से रक्तप्रवाह में ग्लूकोज का अवशोषण धीमा होता है और शुगर स्पाइक नहीं होता। साल 2022 में Food Production, Processing And Nutrition में प्रकाशित रिपोर्ट से पता चलता है, कच्चे मखाने की तुलना में मखाने को भूनने से इसके पोषक गुणों में सुधार होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला स्नैक है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: रोज घी में भूनकर खाएं मखाने, मिलेंगे ये 5 फायदे
स्रोत के मुताबिक: Roasted Chole Or Roasted Makhana What To Choose For A Healthy Snack In Diabetes
डायबिटीज में आप भुने हुए चने और भुने मखाने का सेवन किस तरह कर रहे हैं, यह बात मायने रखती है। इसे सेवन करने का सही तरीका है
इसे भी पढ़ें: मखाना खाने से क्या सच में वजन घटता है? एक्सपर्ट से जानें इस बात में है कितना तथ्य
डायबिटीज के मरीजों के लिए भुना चना और भुना मखाना, दोनों फायदेमंद है। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर भी स्पाइक नहीं करता है। इसलिए, डायबिटीज में स्नैक के रूप में इनमें से किसी भी एक चीज का या दोनों का एक साथ सेवन करना सेहतमंद है। इनका सेवन करने से पाचन क्षमता बेहतर होती है, शरीर को प्रोटीन मिलता है और कैलोरी में कमी होने के कारण मोटापा भी नहीं बढ़ता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।
स्रोत के मुताबिक: We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or

Comments
Add a Comment:
No comments available.