Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? दिसंबर में वापसी की तैयारी, भारत ने रखीं दो शर्तें

नई दिल्ली, November 14, 2026: बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? दिसंबर में वापसी की तैयारी, भारत ने रखीं दो शर्तें। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना Source : PTI बांग्लादेश की पूर्व…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 14 November 2026

नई दिल्ली, November 14, 2026: बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? दिसंबर में वापसी की तैयारी, भारत ने रखीं दो शर्तें।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना Source : PTI बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौट सकती हैं. अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद भारत आईं शेख हसीना ने अब बांग्लादेश वापसी की इच्छा जताई है. बीबीसी बांग्ला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत भी उनकी वापसी के रास्ते पर सहमत है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें चाहता है. भारत की मांग है कि शेख हसीना की सुरक्षा की पूरी गारंटी हो और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का मौका मिले. रिपोर्ट में भारतीय विदेश मंत्रालय और सैन्य प्रतिष्ठान के अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है. हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया.

बीबीसी बांग्ला ने गुरुवार (12 नवंबर) को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में बताया कि नई दिल्ली पिछले कुछ समय से शेख हसीना की निर्वासन से वापसी का रास्ता तैयार करने में जुटी है. इसके लिए ऐसी व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है, जिससे अवामी लीग की प्रमुख शेख हसीना की सुरक्षा सुनिश्चित हो और उन्हें न्याय मिलने का अवसर भी मिले. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार ने अभी तक इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है और न ही इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है.

शुक्रवार (13 नवंबर) को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से शेख हसीना की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया. पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या भारत चाहता है कि बांग्लादेश शेख हसीना को वापस लाने के लिए सैन्य विमान भेजे? क्या भारत ने यह भी शर्त रखी है कि उन्हें मौत की सजा के खिलाफ अपील करने और 2024 की कार्रवाई को लेकर नए सिरे से मुकदमे का सामना करने का अवसर दिया जाए? इस पर रणधीर जायसवाल ने कहा, "मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है."

बांग्लादेश सरकार ने कहा- हसीना को शरण देने को कोई देश तैयार नहीं

बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट सामने आने के बाद बांग्लादेश सरकार की ओर से भी प्रतिक्रिया आई. प्रधानमंत्री के सहायक प्रेस सचिव केएम नजमुल हक ने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि कोई भी देश शेख हसीना को अपने यहां रखने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने लिखा कि ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फिनलैंड, अमेरिका, बेलारूस और कतर समेत किसी भी देश ने उन्हें शरण देने की इच्छा नहीं दिखाई है. यहां तक कि अफ्रीका का कोई देश भी कथित तौर पर उन्हें शरण देने को तैयार नहीं है.

नजमुल हक ने शेख हसीना पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें नरसंहार से जुड़ा व्यक्ति बताया और कहा कि उनके लिए एक-एक करके सभी रास्ते बंद हो रहे हैं. उनके मुताबिक, शेख हसीना अब आखिरी विकल्प के तौर पर बांग्लादेश लौटना चाहती हैं. इसके लिए वह अवामी लीग के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समर्थन पर भरोसा कर रही हैं.

शेख हसीना ने 9 नवंबर को नए पासपोर्ट और यात्रा दस्तावेज जारी करने के लिए आवेदन किया था. निर्वासन के बाद बांग्लादेश सरकार के साथ यह उनका पहला आधिकारिक संपर्क माना जा रहा है. हालांकि, ढाका की ओर से इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. बांग्लादेश के कुछ नेताओं ने इसके बजाय भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग दोहराई.

भारत की पूर्व राजनयिक वीणा सीकरी ने पासपोर्ट आवेदन को लेकर बांग्लादेश सरकार के रुख की आलोचना की. उन्होंने कहा कि शेख हसीना के मामले में ढाका का रवैया जरूरत से ज्यादा सख्त और अनुचित है. गौरतलब है कि बांग्लादेश की अदालत ने शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है. इसके बाद से ढाका लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. हालांकि, भारत ने अब तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की है और शेख हसीना को अपने यहां रहने दिया है. अब दिसंबर में उनकी प्रस्तावित वापसी को बीबीसी बांग्ला ने नई दिल्ली की मौन सहमति से जुड़ा बताया है.

बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2024 में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शेख हसीना जब भारत पहुंची थीं, तब वह देश की पूर्व प्रधानमंत्री और भारत की पुरानी सहयोगी थीं. इसी वजह से भारत ने उन्हें शरण दी और अपने यहां अतिथि के रूप में रहने की अनुमति दी. हालांकि, बांग्लादेश की ओर से लगातार प्रत्यर्पण की मांग किए जाने के कारण दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ा है. रिपोर्टों के मुताबिक, शेख हसीना के अगस्त में पहले सार्वजनिक संबोधन के बाद बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा भी रद्द कर दी थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि नई दिल्ली के नीति निर्माता मानते हैं कि अवामी लीग को बांग्लादेश की राजनीति में

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement