Story Content
नई दिल्ली, November 5, 2026: बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत।
(प्रदर्शन करते लोग और परिजनों को समझाते एसडीपीओ प्रांजल) Source : वीडियो ग्रैब बिहार के सीवान में एक बार फिर तेजाब कांड हुआ है. जीबी नगर थाना क्षेत्र के सरैया गांव का मामला है. यहां 30 वर्षीय मोहम्मद नदीम हुसैन पर तेजाब डाल दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि युवक के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे उसकी दुकान के अंदर बंद कर आग लगा दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया.
मृतक की बहन अफसाना खातून के मुताबिक, बीते बुधवार (04 नवंबर) की रात करीब आठ बजे उन्हें भाई के साथ हुई घटना की सूचना मिली. वह मौके पर पहुंचीं तो नदीम गंभीर हालत में था. परिजन उसे सीवान सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
अफसाना का कहना है कि अस्पताल ले जाते समय भाई ने बताया था कि घटना में तीन लोग शामिल थे. हालांकि, हालत इतनी गंभीर थी कि वह किसी का नाम नहीं बता सका.
यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?
पोस्टमार्टम के बाद आज (गुरुवार) परिजन शव लेकर अलावलपुर पहुंचे. वहां सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. परिजनों ने जीबी नगर थानाध्यक्ष को निलंबित करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. अफसाना ने कहा कि जब तक डीएम और एसपी मौके पर नहीं आएंगे, वे शव नहीं हटाएंगे.
हंगामे की सूचना पर सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ प्रांजल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया. एसडीओ ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सीवान की घटना से पहले 12 अक्टूबर 2026 को बेगूसराय में एक युवती और महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने की घटनाएं सामने आई थीं. इससे पहले समस्तीपुर में 29 जुलाई को हुए हमले में झुलसे प्रवीण नारायण की 22 अगस्त को मौत हो गई थी.
यह भी पढ़ें- अग्निवीरों को 2 साल का एक्स्ट्रा मौका मिलने पर JDU की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
स्रोत: Instafeed Desk।

Comments
Add a Comment:
No comments available.