Story Content
नई दिल्ली, November 8, 2026: दीवाली पर 'जहरीली' हुई दिल्ली-NCR की हवा, AQI 390 के पार; राजधानी में गहराया सांसों का संकट।
Delhi NCR Air Pollution: दीवाली के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। राजधानी ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर के लोगों की दीवाली की सुबह 'जहरीली हवा' के साथ हुई। पिछले कई दिनों से एनसीआर में दमघोंटू हवा से सांसों पर संकट गहराया हुआ है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 398 दर्ज किया गया है, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 364 से 369 के बीच दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। कई निगरानी केंद्रों पर यह 400 के पार पहुंच गया।
आईआईटी दिल्ली के आसपास AQI 440 से 452 तक रहा, जबकि पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, रोहिणी, आरके पुरम और विवेक विहार जैसे इलाकों में भी 400 से ऊपर के आंकड़े दर्ज हुए।
शहर के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 16 से 22 केंद्रों पर हवा गंभीर श्रेणी में रही। दृश्यता काफी कम हो गई है और लोग मास्क लगाकर निकलने को मजबूर हैं। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली की हवा, 400 के पार पहुंच सकता है AQI
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: See description, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.