Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इंडिया गठबंधन ने SC में दाखिल किया जवाब, ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

नई दिल्ली, November 16, 2026: इंडिया गठबंधन ने SC में दाखिल किया जवाब, ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन। इंडिया गठबंधन ने SC में दाखिल किया जवाब, ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: इंडिया गठबंधन ने SC में दाखिल किया जवाब, ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन।

इंडिया गठबंधन ने SC में दाखिल किया जवाब, ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन Source : IANS मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले राहुल गांधी समेत इंडी गठबंधन के नेताओं ने नया आवेदन दाखिल किया है. यह सुनवाई, मंगलवार, 26 नवंबर को होनी है. याचिकाकर्ताओं ने चुनाव आयोग की ओर से दाखिल हलफनामे पर असंतोष जताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयोग के IT महानिदेशक से 48 सवाल पूछने की अनुमति मांगी है.

इस आवेदन में चुनाव आयोग के फैसले लेने की प्रक्रिया, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और डिजिटल सिस्टम में किए गए बदलावों को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में सभी फैसले सर्वसम्मति से और आधिकारिक फाइलों के जरिए लिए जाने का दावा किया है, जबकि RTI से मिली जानकारी में कुछ फैसलों पर औपचारिक निर्णय नहीं होने की बात सामने आई थी.

आवेदन में पूछा गया है कि ऐसे कितने फैसले हुए, जिन पर CEC की राय से बाकी दोनों चुनाव आयुक्त असहमत थे. देशभर में एक साथ SIR कराने का अंतिम फैसला किसने लिया और नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के फॉर्मेट और नियमों में बदलाव किसके निर्देश पर किया गया? इसके अलावा, चुनाव आयोग के ERONET और ECINET डिजिटल सिस्टम को केंद्रीकृत करने का फैसला किसने लिया और इसके पीछे क्या तकनीकी प्रक्रिया अपनाई गई, इस पर भी जवाब मांगा गया है.

याचिकाकर्ताओं ने यह भी पूछा है कि CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों ने आयोग की ओर से दाखिल संयुक्त हलफनामे को कब और किस प्रक्रिया के तहत मंजूरी दी थी.

आवेदन में पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों के फैसलों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अपील दाखिल होने के मामले पर भी सवाल उठाए गए हैं. याचिकाकर्ताओं ने आयोग के इस दावे का विरोध किया है कि आयोग की जानकारी और अनुमति के बिना यह अपीलें दाखिल हुई थीं.

कानूनी आधार के तौर पर याचिकाकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 32 और सुप्रीम कोर्ट रूल्स का हवाला दिया है. उन्होंने जस्टिस केएस पुट्टास्वामी मामले का उदाहरण देते हुए कहा है कि तकनीकी और प्रक्रियागत तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए संबंधित अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे जा सकते हैं.

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को इन 48 सवालों के जवाब रिकॉर्ड के आधार पर हलफनामे के जरिए देने का निर्देश दिया जाए. साथ ही, किसी दस्तावेज को गोपनीय बताकर देने से इनकार करने पर उसका कानूनी आधार भी स्पष्ट करने को कहा जाए.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement