Story Content
नई दिल्ली, November 19, 2026: कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया 'मोस्ट वॉन्टेड' लतीफ़ बट कौन था?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया लतीफ़ बट, जो कभी था कारपेंटर फिर बना कश्मीर का 'मोस्ट वॉन्टेड' इमेज स्रोत, JK Police
मोहम्मद लतीफ़ बट कश्मीर के चार मोस्ट वॉन्टेड चरमपंथियों में से एक था.
बुधवार को कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया. पिछले साल चरमपंथ का रास्ता अपनाने से पहले वह छोटे-मोटे काम करता था.
कुलगाम के ख्रेवान चादेर गांव का रहने वाला 21 साल का लतीफ़ कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़ चुका था. परिवार को जानने वाले एक सूत्र ने बताया कि उसने पहले कारपेंटर के रूप में काम किया. इसके बाद कुलगाम ज़िले की एक दुकान पर कांच लगाने का काम करने लगा.
सूत्र के मुताबिक़, लतीफ़ ने कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में दाख़िला लिया था, लेकिन बाद में पढ़ाई छोड़ दी. उसका परिवार ग़रीब है. उसके पिता मुश्ताक़ अहमद बट दिहाड़ी मज़दूर हैं.
सूत्र ने कहा, "उनका घर ख्रेवान चादेर में है, लेकिन ग़रीबी की वजह से लतीफ़ ज़्यादातर समय अपने ननिहाल, भान गांव में बिताता था."
माना जाता है कि लतीफ़ ने चरमपंथ का रास्ता अपनाने से पहले अशमुजी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की थी.
सूत्र ने बताया कि पिछले साल की शुरुआत में परिवार ने लतीफ़ के लापता होने की शिकायत की थी. इसके बाद उसके चरमपंथी संगठन में शामिल होने का शक हुआ.
01:17 वीडियो कैप्शन, कुलगाम में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में हुई चरमपंथी लतीफ़ की मौत पिछले साल नवंबर में सोशल मीडिया पर एक बयान सामने आया था.
यह बयान कथित तौर पर एक कम चर्चित चरमपंथी संगठन कश्मीर रिवॉल्यूशनरी आर्मी (केआरए) की ओर से जारी किया गया था. इसमें दावा किया गया था कि लतीफ़ इस संगठन में शामिल हो गया है.
बीबीसी इस बयान की पुष्टि नहीं कर सकता. पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में केआरए जैसे कई नए संगठन सामने आए हैं. सुरक्षा बलों का मानना है कि ये पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे चरमपंथी संगठनों से जुड़े हैं.
लतीफ़ ने चरमपंथ का रास्ता क्यों चुना, यह तुरंत पता नहीं चल सका. हालांकि, सुरक्षा बलों की ओर से मीडिया को अनौपचारिक रूप से जारी किए गए एक वीडियो में वह "ज़ुल्म" और इस्लाम की बात करता दिखाई देता है.
यह वीडियो बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद जारी किया गया था. बीबीसी ने इसकी पुष्टि की है.
व्हाट्सऐप वीडियो कॉल kr इस 30 सेकंड के क्लिप में एक सेना का जवान लतीफ़ से हथियार डालकर सरेंडर करने की अपील करता सुनाई देता है. लतीफ़ की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखती है. जवाब में वह क़ुरान की आयतों का ज़िक्र करता है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Biswarup Ganguly, Wikimedia Commons, CC BY 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.