Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- मेरी मौत के जिम्मेदार...

नई दिल्ली, November 6, 2026: रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- मेरी मौत के जिम्मेदार...। आदिवासी नेता निशा भगत ने की आत्महत्या Source : Nisha Bhagat FB झारखंड की राजधानी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 06 November 2026

नई दिल्ली, November 6, 2026: रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- मेरी मौत के जिम्मेदार...।

आदिवासी नेता निशा भगत ने की आत्महत्या Source : Nisha Bhagat FB झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने आत्महत्या कर ली. निशा ने फेसबुक पर लाइव आकर कई लोगों पर आरोप लगाई और फिर पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर बताया कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही हैं.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, निशा भगत की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

वहीं निशा भगत की मौत के बाद वरिष्ठ बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें. निशा भगत ने जिन लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.

वहीं इस घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि निशा भगत ने घटना से पहले फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी परेशानी और आशंका जाहिर की थी. उनके अनुसार, लाइव वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा था. इसके बावजूद पुलिस समय रहते मौके पर नहीं पहुंची.

आदित्य साहू ने कहा कि पुलिस चाहती तो तत्काल कार्रवाई कर निशा भगत को सुरक्षित बाहर निकाल सकती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की तत्परता रहती तो शायद आज उनकी जान बचाई जा सकती थी. साहू ने निशा भगत को संघर्षशील नेत्री बताते हुए कहा कि वह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती थीं. उन्होंने यह भी कहा कि लाइव वीडियो में जिन लोगों के व्यवहार और कथित बयानों से निशा भगत आहत होने की बात कह रही थीं, उनकी पहचान कर जांच की जानी चाहिए.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि निशा भगत ने अपने फेसबुक लाइव में हेमंत सोरेन सरकार और जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने वाली एक आदिवासी बेटी को किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, इसकी जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: BJP सांसद ने कांग्रेस को घेरते हुए छेड़ी नई बहस, इन इलाकों को भारत में मिलाने की मांग

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement