Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश लौटने की योजना बनाई, तारीख सामने आई, PM तारिक से की।
शेख हसीना ने मंगलवार को जारी एक बयान में अपनी वापसी की तारीख की घोषणा की और बांग्लादेश के मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मांग की कि उनकी वापसी के लिए राष्ट्रीय एयरलाइन की व्यवस्था करें।
प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने इस मामले पर बयान देते हुए बताया, "चूंकि 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेश के एक विमान से भारत ले जाया गया था, इसलिए अब वह सरकार से मांग करती हैं कि उनके लिए दिल्ली से ढाका वापस आने के लिए हवाई यात्रा का इंतजाम किया जाए।"
हाल ही में बांग्लादेश में फिर हिंसा भड़की थी और शेख हसीना के समर्थकों ने पुलिस स्टेशन में आग लगाई थी। इस दौरान BNP सांसद के घर को भी फूंका गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थकों पर गोपालगंज सदर पुलिस स्टेशन में आग लगाने का आरोप लगा था। गोपालगंज शेख हसीना का पैतृक शहर है। (इनपुट- AP)
इससे पहले नवंबर में ही ये खबर भी सामने आई थी कि जब शेख हसीना ने वतन वापसी का ऐलान किया था तो बांग्लादेश में हिंसा भड़की थी। इस दौरान 21 जिलों में आगजनी की गई थी और बसों और ट्रेन में आग लगाई गई थी। बता दें कि शेख हसीना ने ये कहा था कि वह अपने देश वापस लौटना चाहती हैं।
अब देखना ये होगा कि शेख हसीना की मांग पर बांग्लादेश के मौजूदा प्रधानमंत्री तारिक रहमान का क्या पक्ष सामने आता है। सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि क्या हसीना 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश जा पाएंगी?
बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Press Information Department, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.