Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बांग्लादेश: फिर कपड़ा कारखानों के मज़दूरों का प्रदर्शन, 70 फ़ैक्ट्रियों में काम ठप

नई दिल्ली, November 24, 2026: बांग्लादेश: फिर कपड़ा कारखानों के मज़दूरों का प्रदर्शन, 70 फ़ैक्ट्रियों में काम ठप। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भार…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खबरें - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: बांग्लादेश: फिर कपड़ा कारखानों के मज़दूरों का प्रदर्शन, 70 फ़ैक्ट्रियों में काम ठप।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी लाइव , बांग्लादेश: फिर कपड़ा कारखानों के मज़दूरों का प्रदर्शन, 70 फ़ैक्ट्रियों में काम ठप बांग्लादेश में मंगलवार को रेडीमेड कपड़ा उद्योग में काम करने वाले मजदूरों की न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने को लेकर फिर से प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए.

बांग्लादेश में मंगलवार को रेडीमेड कपड़ा उद्योग में काम करने वाले मजदूरों की न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने को लेकर फिर से प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए.

दूसरी ओर, मालिकों और मज़दूर प्रतिनिधियों के बीच बैठक चली, मगर कोई नतीजा नहीं निकला.

गाज़ीपुर में कपड़ा कारखानों के मज़दूरों ने मंगलवार को सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया.

सुरक्षा बल के सदस्य जब उन्हें हटाने पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और पीछा करने की घटनाएं हुईं.

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए टियर गैस और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया.

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. प्रदर्शन की वजह से ढाका-मयमनसिंह राजमार्ग पर भारी जाम लग गया.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गाज़ीपुर की लगभग 70 फ़ैक्ट्रियों में छुट्टी घोषित कर दी गई.

साथ ही, गाज़ीपुर औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस के अनुसार कम से कम 32 फ़ैक्ट्रियों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है.

मंगलवार दोपहर हुई बैठक में मज़दूर प्रतिनिधियों ने न्यूनतम मज़दूरी 22 हज़ार टका (करीब 16 हज़ार, 400 रुपये) करने की मांग रखी.

इसके जवाब में कपड़ा कारखाना मालिकों ने 15 हज़ार 700 टका (करीब 11 हज़ार, 700 रुपये) न्यूनतम वेतन का प्रस्ताव दिया.

मंगलवार शाम को यह जानकारी न्यूनतम मज़दूरी बोर्ड के अध्यक्ष सैयद आज़ाद सुभहानी ने पत्रकारों को दी.

मज़दूरी बोर्ड को उम्मीद है कि जल्द ही चर्चा के ज़रिए किसी अंतिम फ़ैसले पर पहुंचा जाएगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया है कि "उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा हटाया जाना कोई हादसा नहीं था."

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: 總統府, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.