Story Content
नई दिल्ली, November 25, 2026: IND vs NZ दूसरे टेस्ट से पहले टीम में बदलाव, अब इस खिलाड़ी की हो गई अचानक एंट्री।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले झटका लगा है। पता चला है कि टीम के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर स्क्वाड ये बाहर हो गए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। इसलिए वे दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे। ब्लेयर के बाहर होने के ऐलान के साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। तेज गेंदबाज मैट फिशर उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं। मैट फिशर ने भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने छह विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी।
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही सीरीज के दूसरे मैच में अगर न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया तो मैट फिशर को उसमें जगह दी जा सकती है। अगला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगल ओवल में खेला जाएगा। पिछले यानी सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 700 से अधिक रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। यानी न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी टीम इंडिया को आउट नहीं कर पाए थे। ऐसे में गेंदबाजी में बदलाव की संभावना नजर आती है। हालांकि कौन सा खिलाड़ी बाहर होगा, जिसकी जगह मैट खेलेंगे, अभी कहना मुश्किल है।
टीम के स्टार खिलाड़ियों में शुमार मिचेल सेंटनर पहले ही टीम से बाहर चल रहे हैं और अब ब्लेयर टिकनर का भी बाहर होने न्यूजीलैंड के लिए चिंता की बात है। पहला मैच होने से न्यूजीलैंड को आईसीसी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका नुकसान हुआ है। इस मैच के पहले तक टीम दूसरे स्थान पर मजबूती के साथ जमी हुई थी, लेकिन अब उसे तीसरे नंबर पर आना पड़ा है। भारत को भी पीसीटी का नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बाद भी टीम अभी चौथे नंबर पर ही है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का बदला हुआ स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग।
91 रन पर ढेर हुआ बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने मचाया कहर, सेंचुरियन में बना शर्मनाक रिकॉर्ड
श्रीलंका ए ने बांग्लादेश ए को 7 विकेट से रौंदा, एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.