Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा

नई दिल्ली, November 25, 2026: मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा। IND vs NZ 1st Test: India Batting Coach Sitanshu Kotak, Mohammed Siraj Source : एक्स…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 25 November 2026

नई दिल्ली, November 25, 2026: मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाने पर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान, प्रसिद्ध कृष्णा।

IND vs NZ 1st Test: India Batting Coach Sitanshu Kotak, Mohammed Siraj Source : एक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से मोहम्मद सिराज को नहीं खिलाए जाने पर सवाल किया गया. सिराज को नहीं खिलाने की काफी आलोचना हो रही है. इस मैच में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने इस पर सवाल उठाए. पूर्व क्रिकेटर्स वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए इस पर हैरानी जताई. हालांकि भारतीय कोच ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ये कोई गलत फैसला है. उन्होंने कंडीशन का हवाला देते हुए प्रसिद्ध कृष्णा का भी बचाव किया, जो पहले दिन विकेट नहीं ले पाए.

सितांशु कोटक ने कहा, "मोहम्मद सिराज के साथ कुछ भी गलत नहीं है. जब हमने ये प्लेइंग 11 चुनी, हमें यही सबसे बेस्ट 11 खिलाड़ी लगे जो खेलने चाहिए. मुझे नहीं लगता कि सिराज को ड्राप करना कोई गलत फैसला है." प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर उन्होंने कहा, "वह एक अटैकिंग गेंदबाज हैं और वह रन दे सकते हैं. लोग पसंद करते हैं जब वह विकेट लेते हैं, जब रन देते हैं तब पसंद नहीं करते."

स्रोत के मुताबिक: News Alert! There is nothing wrong with (Mohammed) Siraj. We thought this was the best 11 when we picked the side. I don't think dropping Siraj was a wrong decision: India batting coach Sitanshu Kotak #INDvsNZ #BCCI https://t.co/QRV0ii608T

पहले दिन प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला, उनके लगभग हर ओवर में एक बॉउंड्री आती रही. इससे न्यूजीलैंड को मुश्किल स्थिति से उबरने में मदद मिली. न्यूजीलैंड के 5 विकेट महज 70 के स्कोर पर गिर गए थे, जिसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स के बीच साझेदारी ने गेम पलट दिया. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं. निकोल्स 113 और फिलिप्स 94 रन पर खेल रहे हैं.

पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने अपने एक्स पर लिखा, "न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए, जडेजा की जगह वाशिंगटन सुंदर को चुनने के फैसले को फिर भी समझा जा सकता है. लेकिन सिराज को बाहर रखना वाकई चौंकाने वाला है. जिस खिलाड़ी ने अकेले दम पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बराबर कराई और जो इस WTC चक्र में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है, उसे ऐसी परिस्थितियों में भी जगह नहीं मिली? भारत को पहले ही दिन उनकी कमी खल रही है. यह सिराज के अनुकूल माहौल है. साझेदारियां तोड़ना, बल्लेबाजों को थकाना और अपनी लगातार मेहनत से मैच का रुख बदलना. इसे पचा पाना बहुत मुश्किल है!"

स्रोत के मुताबिक: I can still understand the case for Washington Sundar over Jadeja, given New Zealand’s left handers. But Siraj being left out is absolutely shocking. The man who single handedly levelled the England series and is India’s leading wicket-taker in this WTC cycle doesn’t find a place, even in favourable conditions? India are already missing him on Day 1. This is Siraj territory, building partnerships, tiring batters and making things happen with his relentless work ethic. Very difficult to digest! #NZvIND #Siraj

आकाश चोपड़ा अपने 'एक्स' अकाउंट पर लिखा, "सिराज और जडेजा का प्लेइंग 11 में न होना सच में हैरानी भरा है."

यह भी पढ़ें- हेनरी निकोल्स ने भारत के खिलाफ जड़ा ऐतिहासिक शतक, भावुक हुईं उनकी पत्नी

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.