Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

राहुल गांधी ने याद दिलाया केंद्र सरकार का वादा, बोले- मुफ्त शिक्षा की हुई थी बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। उन्होंने 28 अक्टूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।

Advertisement
Image Credit: राहुल गांधी
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 10 July 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संबोधित के दौरान कहा कि बीजेपी आपके साथ अन्याय कर रही है। आपके लिए पहला कदम जाति जनगणना है, उसके बाद पूरे देश को पता चल जाएगा कि ओबीसी की जनसंख्या कितनी है। राहुल ने कहा कि, प्रेस वाले कभी सवाल नहीं पूछ सकते, राहुल ने मीडिया वालों से कहा कि आप सवाल पूछते हैं, मोदी जी आप जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं ? छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार आते ही हम जातीय जनगणना कराएंगे।

मजदूरों और बेरोजगारों की मदद

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, "हमारी सरकार किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की मदद करती है उनकी सरकार अडानी की मदद करती है, खदानें अडानी को दे दी गईं, बंदरगाह अडानी को दे दिए गए, जम्मू-कश्मीर में जाइए, सेब का कारोबार अडानी के हाथ में है। भाजपा के लोग उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं, हम देश के गरीब आदिवासियों और दलितों के लिए काम करते हैं। हम मनरेगा लेकर आए लेकिन उन्होंने इसे बेकार बताया।"

सरकार चलाने के दो तरीके

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि, "हमारी सरकार बनते ही हम किए गए वादे पूरे करेंगे। मैं खुशी से कहता हूं कि जो काम भाजपा ने कहा था कि नहीं होगा, वह दो घंटे में पूरा हो गया।" राहुल गांधी ने कहा कि, "सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं किसी भी सरकार को देख लीजिए, दो ही रास्ते हैं। एक तरीका है सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाना, दूसरा तरीका है गरीब लोगों की मदद करना। ये दो रास्ते हैं, तीसरा कोई रास्ता नहीं है।"


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.