Story Content
नई दिल्ली, November 6, 2026: कांग्रेस ज्यादा सांसद कैसे जिता सकती है? किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दी ये 7 सलाह।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। किरेन रिजिजू ने बुधवार को एक पोस्ट कर के राहुल गांधी को सफल होने के लिए 7 सलाह दी है। किरेन रिजिजू ने कहा है कि अगर राहुल गांधी इन सलाह पर अमल कर लें तो वह कांग्रेस पार्टी की सीटों में इजाफा कर सकते हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों से सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। आइए जानते हैं कि किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को कौन सी 7 सलाह दी है।
भारत के केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट किया और कहा- अगर राहुल गांधी जी ये कदम उठाएं, तो कांग्रेस पार्टी अधिक सांसद जिता सकती है-:
आपको बता दें कि राहुल गांधी बीते कई दिनों से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती दी है। इसी के बाद से भाजपा नेता राहुल गांधी पर हमलावर हैं। इस मुद्दे पर भी किरेन रिजिजू मे राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा- संसद बहस और चर्चा की जगह है। लेकिन जो लोग लोकतंत्र, बहस और चर्चा में विश्वास ही नहीं रखते, वे अब बहस की बात कर रहे हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे इस्लामी कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें, अलगाववादी भारतीय झंडा थामें, या अराजकतावादी संविधान की किताब दिखाएं। भारत के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ाना और फिर दूसरों पर विदेशी समर्थन का आरोप लगाना- यह खुद का ही मजाक उड़ाने जैसा है। टॉप लेवल की डिबेट समझदार और परिपक्व लोगों के बीच होती हैं।
ये भी पढे़ं- 'पंजाब में नशा खत्म करना है तो सीएम को शाम का नशा छोड़ना होगा', भगवंत मान पर राहुल गांधी का तंज
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे तो यूथ कांग्रेस के 60 नेता निलंबित, संगठन में बगावत के सुर, रोहित राजोरिया बोले- हमारे साथ अन्याय हुआ
स्रोत: Instafeed Desk।

Comments
Add a Comment:
No comments available.