Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? गठबंधन की चर्चाएं तेज, अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल की प्रेस

नई दिल्ली, November 24, 2026: क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? गठबंधन की चर्चाएं तेज, अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल की प्रेस। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि अकाली दल और बीजेपी ने फैसला…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? गठबंधन की चर्चाएं तेज, अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल की प्रेस।

इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि अकाली दल और बीजेपी ने फैसला किया है कि अगला पंजाब विधानसभा चुनाव दोनों दल एनडीए के तौर पर लड़ेंगे। NDA के लिए आनंद का विषय है कि NDA के सबसे पुराने सहयोगी आज लौटकर वापस एनडीए में आए हैं। सुखबीर सिंह बादल का स्वागत है। कल पीएम से NDA पर बात हुई तो उन्होंने हर्ष के साथ सुखबीर सिंह और अध्यक्ष जी को फोन किया और कहा कि अब अकाली दल के आने के साथ एनडीए पूरा हुआ है।

घोषणा पत्र जारी करने से पहले अमित शाह ने कुछ महत्वपूर्ण काम गिनाते हुए कहा कि पंजाब से नशा का उन्मूलन, भ्रष्टाचार का उन्मूलन और राष्ट्रवादी ताक़तों को मजबूत करना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूर्णतया नशे से मुक्त कर देंगे। उन्होंने आगे कहा, 'अध्यक्ष जी और सुखबीर जी के बीच पंजाब के रोड मैप के लिए तीन माह की लंबी चर्चा हुई है।' उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आप की सरकार ने कुछ नहीं किया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गठबंधन को लेकर कहा कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए को मजबूत करेगा। यह स्वाभाविक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब में विकासोन्मुख सरकार बनाएंगे। वहीं पंजाब में सीट बंटवारे को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि हम इस पर बाद में चर्चा करेंगे।

इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह राजनीतिक गठबंधन नहीं इमोशनल गठबंधन है। उन्होंने कहा कि पंजाब, देश और सिख कौम के वास्ते ये गठबंधन किया गया है। शिरोमणि अकाली दल देश के इतिहास की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। 1996 में परिवार सरीखा ये रिश्ता बना और वापस अब पंजाब को बचाना है। आज पंजाब में ड्रग माफिया और गैंगस्टर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप ने पंजाब को बर्बाद किया है।

बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) लंबे समय तक सहयोगी रहे थे, लेकिन सितंबर 2020 में तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर हुए मतभेदों के कारण इनका गठबंधन टूट गया था। बाद में, किसानों के व्यापक विरोध-प्रदर्शन के चलते मोदी सरकार ने इन कानूनों को वापस ले लिया था। हालांकि, हाल ही में दोनों पक्षों के नेताओं ने फिर से गठबंधन होने के संकेत दिए थे। सबसे बड़ा संकेत खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि पंजाब में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) सत्ता में आएगा।

दोनों दलों ने मिलकर छह लोकसभा चुनाव (1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019) और पांच पंजाब विधानसभा चुनाव (1997, 2002, 2007, 2012 और 2017) लड़े हैं। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में, जब दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, तो अकाली दल का प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब रहा और उसे केवल तीन सीटें मिलीं। वहीं, बीजेपी को सिर्फ दो सीटें हासिल हुईं। 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में, जब दोनों दल सहयोगी थे, तब अकाली दल ने 15 सीटें जीती थीं और बीजेपी को तीन सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें आती रही हैं कि ये दोनों पार्टियां फिर से एक साथ आ सकती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी इनके बीच गठबंधन की काफी चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बाद में, पंजाब में अकाली दल को केवल एक सीट मिली, जबकि बीजेपी राज्य में अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

VD सावरकर के परपोते ने सोनिया गांधी को भेजा कानूनी नोटिस, किताब में अपमानजनक बातें लिखे जाने का आरोप

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Satdeep Gill, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement