Story Content
नई दिल्ली, November 9, 2026: PHOTOS में देखें PM मोदी की बस्तर वाली दिवाली; जवानों को खिलाई मिठाई, भारत माता की जय के लगे नारे।
यहां उन्होंने सीआरपीएफ जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया।
पीएम मोदी की इस बार बस्तर में दिवाली कैसी रही, तस्वीरें में देखिए।
Written By: Amar Deep Published : Nov 08, 2026 04:56 pm IST, Updated : Nov 08, 2026 05:17 pm IST 1/8 Image Source : PTI देश के सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बस्तर में नक्सल-विरोधी अभियानों में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ कई उत्सवों में हिस्सा लिया।
उन्होंने इस क्षेत्र में आए बदलाव को रेखांकित किया, जो कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था।
2/8 Image Source : PTI भारत माता की जय के नारों के साथ जवानों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर जवानों के त्याग, बलिदान और तपस्या को नमन किया।
बस्तर की धरती से पीएम मोदी ने एक बार फिर दिमागी नक्सलियों पर अटैक किया है।
3/8 Image Source : PTI करणपुर स्थित कोबरा ऑपरेशंस बेस का दौरा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कैंप के स्मारक पर शहीद हुए CRPF के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।
उत्सव के जोशपूर्ण माहौल में, सुरक्षा बल पीएम मोदी के चारों ओर पारंपरिक आदिवासी गीतों पर थिरके।
4/8 Image Source : PTI एक ऐसे इलाके में, जिसे कभी नक्सलियों का मुख्य गढ़ माना जाता था, वहां सुरक्षा बलों ने प्रधानमंत्री के साथ मिलकर रोशनी का यह त्योहार मनाया और "भारत माता की जय" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
5/8 Image Source : PTI पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने के साथ ही मिठाई भी खिलाई।
पीएम मोदी को अपने बीच पाकर जवानों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।
6/8 Image Source : PTI कैंप में सुरक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि 2026 की दिवाली विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश का हर जिला अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और करोड़ों नागरिकों ने माओवादी हिंसा से जुड़े डर को पीछे छोड़ दिया है।
7/8 Image Source : PTI सुरक्षा कर्मियों के साथ त्योहार मनाने के महत्व पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे उनके साथ दिवाली मनाने आए हैं।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.