Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: Punjab SAD-BJP Alliance Live Updates: शिअद-बीजेपी गठबंधन का ऐलान, पंजाब में बनी सरकार तो सीएम कौन? अमित शाह ने।
इसके बाद 2012 में भी गठबंधन सत्ता में लौटा. दोनों पार्टियां लंबे समय तक एनडीए का हिस्सा रहीं और 2019 तक साथ बनी रहीं. हालांकि, वर्ष 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद गहरा गए. अकाली दल ने एनडीए से नाता तोड़ लिया और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद दोनों पार्टियों के रास्ते अलग हो गए.
अब करीब छह साल बाद दोनों दलों के फिर साथ आने की तैयारी है. इस राजनीतिक घटनाक्रम को समझने के लिए 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी नजर डालना जरूरी है. 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी. पार्टी का वोट शेयर करीब 42 प्रतिशत रहा था. कांग्रेस ने 117 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे केवल 18 सीटों पर जीत मिली और वोट शेयर करीब 23 प्रतिशत रहा. वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने 97 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 3 सीटें जीत सका था.
हालांकि, उसका वोट शेयर 18.3 प्रतिशत के आसपास रहा. बीजेपी ने 73 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 2 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि उसका वोट शेयर 6.6 प्रतिशत रहा. अन्य उम्मीदवारों और दलों ने कुल 479 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें 2 सीटों पर जीत मिली और उनका संयुक्त वोट शेयर करीब 4.7 प्रतिशत रहा. अब 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और अकाली दल की पुरानी साझेदारी फिर बहाल होने जा रही है. ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण सवाल दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे का होगा. पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं और गठबंधन में दोनों पार्टियां कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, यह उनकी आगामी राजनीतिक रणनीति का अहम हिस्सा होगा.
Punjab SAD-BJP Alliance Live Updates: राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने क्या कहा? पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुले दिल से अकाली दल का एनडीए में स्वागत किया है. इससे दोनों दलों के बीच लंबे समय से चला आ रहा ऐतिहासिक रिश्ता एक बार फिर मजबूत हुआ है. राजिंदर गुप्ता ने इस गठबंधन को हिंदू-सिख भाईचारे की सदियों पुरानी परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के एनडीए के संकल्प को इससे मजबूती मिलेगी और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने का रास्ता तैयार होगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य ऐसा पंजाब बनाना है, जो नशामुक्त और समृद्ध हो तथा जहां सामाजिक सौहार्द, मजबूत कानून-व्यवस्था और प्रगतिशील प्रशासन हो.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Official Website of the Chief Electoral Officer, Punjab, Wikimedia Commons, GODL-India

Comments
Add a Comment:
No comments available.