Story Content
नई दिल्ली, November 18, 2026: राहुल गांधी ने अमेरिका में जाकर किया 'वोट चोरी' का दावा, कहा- 'चुनावों में धांधली के सबूत हैं', भाजपा भड़की।
राहुल एक तरफ तो वोट चोरी और पैसा खर्च करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं उन्होंने ये भी माना की अब लोगों के मन से डर निकल गया है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले लोगों और सिस्टम के भीतर काम करने वाले व्यक्तियों में सरकारी एजेंसियों का डर था, लेकिन अब लोगों के मन से यह डर निकल गया है और यही सबसे बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने इस बदलाव का क्रेडिट छात्र और युवा आंदोलनों को देते हुए कहा कि आज के बच्चों ने वह हिम्मत दिखाई है जो उनके माता-पिता नहीं दिखा सके और एक तरह से बच्चों ने अपने माता-पिता के भविष्य की रक्षा की है। उन्होंने दोहराया कि चुनावी व्यवस्था में सुधार किए बिना कुछ नहीं होगा। उनके अनुसार, विपक्ष इस दिशा में काम कर रहा है और उनके पास चुनावी धांधली के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।
आपको बता दें कि भाजपा लगातार राहुल गांधी पर हमला बोल रही है और कह रही है कि उनका नेता प्रतिपक्ष होना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अब कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा देश के खिलाफ बोलते हैं। 'राहुल गांधी भारत विरोधी दुष्प्रचार करने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में भारत का अपमान किया। भारत को आर्थिक आपदा बताने वाले ये भूल गए हैं कि पूरी दुनिया मानती है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी की इन्हीं हरकतों की वजह से कांग्रेस का ये हाल है।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की शिव-पार्वती वाली दलील पर BJP ने कसा तंज, अलाउद्दीन खिलजी वाला पूछा सवाल
राहुल गांधी ने पहली बार किया अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र, सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च इवेंट में सुनाया किस्सा
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: W.carter, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.