Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सोनिया गांधी की किताब लॉन्चिंग में विपक्ष का जमावड़ा, CM विजय, अखिलेश समेत पहुंचे

नई दिल्ली, November 16, 2026: सोनिया गांधी की किताब लॉन्चिंग में विपक्ष का जमावड़ा, CM विजय, अखिलेश समेत पहुंचे। सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग की लॉन्चिंग कार्यक्रम में मौजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: सोनिया गांधी की किताब लॉन्चिंग में विपक्ष का जमावड़ा, CM विजय, अखिलेश समेत पहुंचे।

सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग की लॉन्चिंग कार्यक्रम में मौजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह Source : @Rahul Gandhi (X) कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव' की सोमवार को औपचारिक लॉन्चिंग हुई है. इस कार्यक्रम में इंडिया ब्लॉक गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी ने खींचा, जो पहली पंक्ति में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के बीच में बैठे दिखाई दिए. अमरिंदर सिंह 2022 के पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस से अलग हो गए थे और उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था, ऐसे में आगामी पंजाब चुनाव से पहले उनकी मौजूदगी को राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित बुक लॉन्चिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित किया था. शुरुआत में उनके लिए किताब लिखना काफी मुश्किल था. उन्होंने साफ किया कि उनके परिवार के बारे में बहुत-सी ऐसी बातें फैलाई गईं, जो सच नहीं थीं, इसलिए लोगों के सामने सही सच्चाई रखने के लिए उन्होंने यह किताब लिखी.

उन्होंने आगे कहा कि लोगों से जुड़ने के सफर में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है.

इस कार्यक्रम में इंडिया ब्लॉक गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हैं, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के CM सी. जोसेफ विजय, कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार, तेलंगाना के सीएम ए. रेवंत रेड्डी, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे.

इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस से राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर संह, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक, सांसद तारिक अनवर, अशोक गहलोत, सांसद मनिकम टैगोर, मधु यक्षी गौड़ भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं.

सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग- अ जर्नी ऑफ लव 10 नवंबर, 2026 को सबसे पहले जारी हुई. जारी होते ही यह किताब व्यापक रूप से चर्चा में आ गई. इस किताब के सामने आते ही देश में राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली.

किताब में सोनिया गांधी ने अपने और अपने पति राजीव गांधी की मुलाकात, निजी और पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य से जुड़ी बातों के साथ-साथ देश की राजनीतिक घटनाओं के बारे में भी जिक्र किया. जिसके बाद देश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्य NDA सहयोगी पार्टियों ने उनकी किताब पर निशाना साधा.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement