Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

तेजस्वी के जन्मदिन पर तेजप्रताप का 'सरप्राइज', छलके लालू-राबड़ी के आंसू; RJD में होगी वापसी?

नई दिल्ली, November 9, 2026: तेजस्वी के जन्मदिन पर तेजप्रताप का 'सरप्राइज', छलके लालू-राबड़ी के आंसू; RJD में होगी वापसी?। तेजस्वी यादव ने अपनी 37वीं जन्मतिथि पर परिवार के साथ केक काटा, जहां महीनों…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 09 November 2026

नई दिल्ली, November 9, 2026: तेजस्वी के जन्मदिन पर तेजप्रताप का 'सरप्राइज', छलके लालू-राबड़ी के आंसू; RJD में होगी वापसी?।

तेजस्वी यादव ने अपनी 37वीं जन्मतिथि पर परिवार के साथ केक काटा, जहां महीनों बाद बड़े भाई तेजप्रताप यादव से उनका भावुक मिलन हुआ।

तेजस्वी को मिला जन्मतिथि पर मनचाहा उपहार, गले मिल तेजप्रताप ने दिया आशीष

राज्य ब्यूरो, पटना। दीपावली पर सजावट होनी ही थी, लालू परिवार ने उसे एक दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया। दीपावली के अगले ही दिन (सोमवार) राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की 37वीं जन्मतिथि थी। सौभाग्य से ऐसा संयोग बनता है।

कौटिल्य नगर स्थित सुप्रीमो के निजी आवास की तरह पार्टी के प्रदेश कार्यालय को भी सजाने-संवारने में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कोई कमी नहीं छोड़ी। बाकी कसर तेजप्रताप यादव ने पूरी कर दी।

रविवार रात ही वे पिता के आवास पहुंच गए। वहां आधी रात तेजस्वी ने केक काटा और तेजप्रताप ने उन्हें लपक कर गले लगा लिया। महीनों बाद दोनों भाइयों के इस मिलन को देख माता-पिता (राबड़ी देवी-लालू प्रसाद) की आंखें छलछला गईं।

जगमग दीयों ने कोने-अंतरे से अंधेरे को छांटा और सजल आंखों ने मन के मैल को। अब चर्चा है कि घर की तरह राजद में भी तेजप्रताप की यथाशीघ्र वापसी हो जाएगी!

पिछले वर्ष 25 मई को लालू ने बड़े पुत्र तेजप्रताप को पार्टी के साथ परिवार से भी निष्कासित कर दिया था। कारण, 12 वर्ष पुराने प्रेम प्रसंग को सार्वजनिक कर पारिवारिक और दलीय गरिमा को ठेस पहुंचाना था।

हालांकि, उसके बाद मां-बहनों के कुशल-क्षेम के बहाने तेजप्रताप जब-तब राबड़ी आवास (10, सर्कुलर रोड) पहुंच जाते। इस वर्ष जून में वे बीमार राबड़ी का हालचाल जानने पहुंचे थे।

तब लालू और तेजस्वी पटना से बाहर थे। उसके बाद से ही तेजप्रताप की वापसी की अटकलें तेज हो गई थीं। अपनी नवगठित पार्टी जनशक्ति जनता दल के टिकट पर विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद तेजप्रताप का राजनीतिक उछाह भी कुछ मद्धिम पड़ गया था।

माता-पिता के साथ तेजस्वी ने रविवार आधी रात केक काटा। तब पूरे नगर में खूब पटाखे छूट रहे थे। पत्नी और बच्चे भी साथ थे।

तेजस्वी के पुत्र इराज को राबड़ी गोद में उठाए थीं और पुत्री कात्यायनी को दूसरे स्वजन दुलार रहे थे। इस घड़ी खुशियां साझा करने के लिए मीसा भारती भी पहुंची थीं।

तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर दीपावली मनाते तस्वीरें पोस्ट की हैं। बीमार लालू बगल में कुर्सी पर बैठे हैं और राबड़ी फुलझड़ियां उड़ा रही हैं। गुलाबी पोशाक में लक-दक बच्चे अब अपने माता-पिता की गोद में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, बेटी कात्यायनी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं; तेज प्रताप दिखे अकेले

यह भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, बोले- अपनी जान की जिम्मेदार जनता खुद होगी; बिहार CM हर जगह लगवा दें बोर्ड

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement